facebookmetapixel
Advertisement
‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावना

Gold Silver Rate Today: सोने की चमक बढ़ी! 1,22,700 रुपये तक पहुंचा भाव, चांदी की कीमतों में भी उछाल

Advertisement

Gold Silver Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत तेज रही। Comex पर सोना 4,067.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला।

Last Updated- November 19, 2025 | 10:25 AM IST
Gold and Silver Price today
Representative Image

Gold Silver Rate Today, November 19: सोने चांदी के वायदा भाव कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है।  दोनों के भाव आज तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,22,700 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,55,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोने की कीमतों में तेजी

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 159 रुपये की तेजी के साथ 1,22,799 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,22,640 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 59 रुपये की तेजी के साथ 1,22,690 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,22,960 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,22,546 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,31,699 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 395 रुपये की तेजी के साथ 1,55,039 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,54,644 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 337 रुपये की तेजी के साथ 1,54,981 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,55,568 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,54,484 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,69,200 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चढ़े सोना चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत तेज रही। Comex पर सोना 4,067.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,066.50 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.20 डॉलर की तेजी के साथ 4,067.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 4,398 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 50.55 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 50.52 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.06 डॉलर की तेजी के साथ 50.58 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव 53.76 डॉलर का उच्च स्तर छू चुके हैं।

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,22,799 1,22,640 1,22,690
चांदी 1,55,039 1,54,644 1,54,981
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,067.80 4,066.50 4,067.70
चांदी 50.55 50.52 50.58

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)

Advertisement
First Published - November 19, 2025 | 10:25 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement