facebookmetapixel
Metal stock: शानदार Q3 नतीजों के बाद 52 वीक हाई पर, ब्रोकरेज ने कहा- अभी और ऊपर जाएगा Gold, Silver price today: चांदी ₹3.13 लाख के पार नए ​शिखर पर, सोने ने भी बनाया रिकॉर्डसोना-चांदी का जलवा, तेल में उथल-पुथल! 2026 में कमोडिटी बाजार का पूरा हाल समझिए1 महीने में जबरदस्त रिटर्न का अनुमान, च्वाइस ब्रोकिंग को पेप्सी बनाने वाली कंपनी से बड़ी तेजी की उम्मीदShadowfax IPO: ₹1,907 करोड़ का आईपीओ खुला, सब्सक्राइब करना चाहिए या नहीं ? जानें ब्रोकरेज की रायजो शेयर दौड़ रहा है, वही बनेगा हीरो! क्यों काम कर रहा बाजार का यह फॉर्मूलाStocks to watch: LTIMindtree से लेकर ITC Hotels और UPL तक, आज इन स्टॉक्स पर रहेगा फोकसStock Market Update: शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स 58 अंक टूटा; निफ्टी 25600 के नीचे₹675 का यह शेयर सीधे ₹780 जा सकता है? वेदांत समेत इन दो स्टॉक्स पर BUY की सलाहछत्तीसगढ़ के हर जिले में निवेश बढ़ा, रायपुर से परे औद्योगिक विकास का नया चेहरा: साय

तीन अंकों में बढ़ा दक्षिण अफ्रीका, स्विट्जरलैंड और यूएई से आयात

क्रिसिल ने एक रिसर्च नोट में कहा है, ‘चीन के खिलाफ अमेरिका द्वारा शुल्क बढ़ाए जाने की आशंका के कारण भारत में चीन से आयात बढ़ सकता है।’

Last Updated- December 22, 2024 | 10:55 PM IST
Trade data

नवंबर महीने में भारत के 20 निर्यात केंद्रों में से 9 देशों में निर्यात घटा है। वाणिज्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों से पता चलता है कि इसके कारण नवंबर में निर्यात में 4.9 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं इसके विपरीत इस माह के दौरान भारत में 70 अरब डॉलर का रिकॉर्ड वस्तु आयात हुआ है।

इस आयात में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), दक्षिण अफ्रीका और स्विट्जरलैंड से आयात में हुई 3 अंकों की वृद्धि ने अहम भूमिका निभाई है। भारत इन तीन देशों से अपना ज्यादातर सोना आयात करता है। भारत ने नवंबर में 14.9 अरब डॉलर के सोने का आयात किया है।

नवंबर में वस्तु निर्यात में गिरावट की वजह अमेरिका, नीदरलैंड, चीन और बांग्लादेश को होने वाले निर्यात में आई कमी है। पेट्रोलियम उत्पादों की कीमत में गिरावट के कारण नीदरलैंड को होने वाला निर्यात गिरा है, वहीं चीन और बांग्लादेश में क्रमशः आर्थिक और राजनीतिक उठापटक के असर से इन पड़ोसी देशों में निर्यात कम हुआ है।

क्रिसिल ने एक रिसर्च नोट में कहा है, ‘चीन के खिलाफ अमेरिका द्वारा शुल्क बढ़ाए जाने की आशंका के कारण भारत में चीन से आयात बढ़ सकता है।’

First Published - December 22, 2024 | 10:55 PM IST

संबंधित पोस्ट