facebookmetapixel
Anthropic के नए टूल से टेक कंपनियों में मची खलबली, औंधे मुंह गिरे आईटी शेयरअगले 20-25 वर्षों में भारत बनेगा दुनिया की सबसे प्रभावशाली आर्थिक ताकत: ब्लैकरॉक प्रमुख लैरी फिंकCCI ने दिए इंडिगो के ​खिलाफ जांच के आदेश, उड़ानें रद्द कर बाजार में प्रभुत्व का संभावित दुरुपयोगचुनौतियां अब बन रहीं अवसर, भारत-अमेरिका ट्रेड डील से विदेशी निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीदEditorial: ऑपरेशन सिंदूर का असर, रक्षा बजट में बढ़ोतरीजब व्यावसायिक हितों से टकराती है प्रवर्तन शक्ति, बाजार का भरोसा कमजोर होता हैसहनशीलता ने दिया फल: ट्रंप के साथ भारत की लंबी रणनीति रंग लाईBajaj Finance Q3FY26 Results: मुनाफा घटा, ब्रोकरेज की राय बंटी, शेयर के लिए टारगेट प्राइस में बदलावNMDC Q3FY26 Results: रेवेन्यू 16% बढ़कर ₹7,610 करोड़; उत्पादन और बिक्री में बढ़ोतरी जारीभारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद रुपया कमजोर, डॉलर के मुकाबले 11 पैसे गिरकर 90.43 पर बंद

IMF ने FY24 के लिए भारत के इकनॉमिक ग्रोथ अनुमान को घटाकर 5.9 फीसदी किया

Last Updated- April 11, 2023 | 10:47 PM IST
Indian Economy, indian GDP forecast

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने चालू वित्त वर्ष 2023-24 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान 6.1 फीसदी से घटाकर 5.9 फीसदी कर दिया। IMF ने मंगलवार को कहा कि इसके बावजूद भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना रहेगा।

वैश्विक निकाय ने अपने वार्षिक विश्व आर्थिक परिदृश्य में 2024-25 के लिए वृद्धि पूर्वानुमान को घटाकर 6.3 फीसदी कर दिया। इससे पहले जनवरी में अनुमान जताया गया था कि यह आंकड़ा 6.8 फीसदी रहेगा। चालू वित्त वर्ष में 5.9 फीसदी की वृद्धि दर की तुलना में 2022-23 में वृद्धि दर 6.8 फीसदी रहने का अनुमान है।

IMF का वृद्धि अनुमान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुमान से कम है। RBI के मुताबिक 2022-23 में वृद्धि दर सात फीसदी और चालू वित्त वर्ष में 6.4 फीसदी रह सकती है। सरकार ने 2022-23 के लिए अभी GDP आंकड़े जारी नहीं किए हैं।

IMF के मुताबिक चीन की वृद्धि दर 2023 में 5.2 फीसदी और 2024 में 4.5 फीसदी रह सकती है। इसकी वृद्धि दर 2022 में तीन फीसदी थी। IMF के मुख्य अर्थशास्त्री पियरे-ओलिवियर गौरिनचास ने कहा कि आपूर्ति-श्रृंखला की रुकावटें और युद्ध के कारण ऊर्जा तथा खाद्य बाजारों में पैदा हुई बाधाएं भी कम हो रही है।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही ज्यादातर केंद्रीय बैंकों द्वारा की गई मौद्रिक सख्ती का फल मिलना शुरू हो जाना चाहिए। साथ ही मुद्रास्फीति अपने लक्ष्यों की ओर वापस आ रही है। उन्होंने कहा कि IMF के ताजा अनुमानों के मुताबिक वैश्विक वृद्धि दर इस साल 2.8 फीसदी और 2024 में तीन फीसदी रहेगी। साथ ही मुद्रास्फीति भी 2022 के 8.7 फीसदी से घटकर इस साल सात फीसदी और 2024 में 4.9 फीसदी रह सकती है।

First Published - April 11, 2023 | 6:59 PM IST

संबंधित पोस्ट