facebookmetapixel
पीयूष गोयल का दावा: अमेरिकी DDGS से सेहतमंद होगी भारतीय पोल्ट्री, पशु आहार पर ड्यूटी में छूटबजट प्रस्ताव से डेटा सेंटर कंपनियों को मिलेगा भारी फायदा, विदेशी क्लाइंट से कमाई होगी टैक्स फ्री!Q3 में अमेरिकी बाजार ने भारतीय फार्मा पर डाला दबाव, जेनेरिक दवाओं की कीमतें बनीं बड़ी चुनौती350% का बड़ा डिविडेंड! टायर बनाने वाली मशहूर कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेसाइबर अटैक के साये में भारतीय कंपनियां! सर्वे में खुलासा: डेटा चोरी व AI से बिजनेस जगत गहरी चिंता मेंFPI: तीन महीने की भारी बिकवाली पर लगा ब्रेक, भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों ने की जोरदार वापसीविकसित भारत के लिए चाहिए ‘पावरफुल बैंक’, FM सीतारमण का बड़ा बयानअप्रैल में IPO लाकर स्टॉक मार्केट में दस्तक देगी PhonePe, ₹681 लाख करोड़ के बाजार पर कंपनी की नजरMCap: शेयर बाजार की रफ्तार ने बढ़ाई दौलत, 8 दिग्गज कंपनियों की वैल्यू में ₹4.55 लाख करोड़ की छलांगMarket Outlook: महंगाई के आंकड़े और Q3 नतीजे तय करेंगे इस हफ्ते शेयर बाजार की दिशा

GST रेट कट का दिखा असर, सितंबर में कलेक्शन 9% बढ़कर ₹1.89 लाख करोड़ के पार निकला

जीएसटी ‘रिफंड’ भी सालाना आधार पर 40.1 फीसदी बढ़कर 28,657 करोड़ रुपये हो गया। सितंबर 2025 में नेट जीएसटी रेवेन्यू 1.60 लाख करोड़ रुपये रहा

Last Updated- October 01, 2025 | 5:33 PM IST
GST

GST Collection: सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) कलेक्शन सितंबर में 9.1 फीसदी बढ़कर 1.89 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया। दरों को युक्तिसंगत बनाने के कारण बिक्री में वृद्धि से जीएसटी कलेक्शन बढ़ा है। बुधवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

सकल घरेलू राजस्व 6.8 फीसदी बढ़ा

सितंबर 2024 में सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) कलेक्शन 1.73 लाख करोड़ रुपये और अगस्त 2025 में यह 1.86 लाख करोड़ रुपये था। आंकड़ो के अनुसार, सितंबर 2025 में सकल घरेलू राजस्व 6.8 फीसदी बढ़कर 1.36 लाख करोड़ रुपये हो गया जबकि आयात कर 15.6 फीसदी बढ़कर 52,492 करोड़ रुपये हो गया।

Also Read: RBI ने रीपो रेट 5.5% पर बरकरार रखा, रीयल GDP ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर किया 6.8%; महंगाई पर क्या है आकलन

जीएसटी ‘रिफंड’ 40.1 फीसदी बढ़ा

जीएसटी ‘रिफंड’ भी सालाना आधार पर 40.1 फीसदी बढ़कर 28,657 करोड़ रुपये हो गया। सितंबर 2025 में नेट जीएसटी रेवेन्यू 1.60 लाख करोड़ रुपये रहा जो सालाना आधार पर पांच फीसदी ज्यादा है।

जीएसटी दरों में बदलाव 22 सितंबर से लागू हुआ। इसका असर जीएसटी आंकड़ों में दिखा है। जीएसटी 2.0 सुधार लागू होने के बाद 22 सितंबर से रसोई के सामान से लेकर इलेक्ट्रॉनिक, दवाओं और उपकरणों से लेकर मोटर वाहन तक 375 चीजों की कीमतें कम हुई हैं।

PTI इनपुट के साथ

First Published - October 1, 2025 | 5:10 PM IST

संबंधित पोस्ट