facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

50% अमेरिकी शुल्क के असर पर सरकार सतर्क, पीयूष गोयल 25 नवंबर को बुला रहे हैं बड़ी ट्रेड मीटिंग

Advertisement

बीओटी बैठक में 50% अमेरिकी शुल्क के असर, लॉजिस्टिक्स लागत, डिजिटल ट्रेड, नए एफटीए और 2 ट्रिलियन डॉलर निर्यात लक्ष्य पर रणनीति बनेगी।

Last Updated- November 21, 2025 | 8:54 AM IST
Piyush Goyal

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल व्यापार नीति के शीर्ष सलाहकार निकाय व्यापार बोर्ड (बीओटी) की बैठक की अध्यक्षता 25 नवंबर को करेंगे। दरअसल, सरकार निर्यात पर लगाए गए 50 प्रतिशत अमेरिकी शुल्क के प्रतिकूल असर का अधिक आकलन करना चाहती है।

व्यापार बोर्ड की बैठक एक साल से अधिक के अंतराल पर होगी। बैठक में निर्यात प्रतिस्पर्धा को प्रभावित करने वाले प्रमुख मुद्दों जैसे लॉजिस्टिक्स दक्षता में सुधार, अनुपालन लागत में कमी, उभरते मुक्त व्यापार समझौतों का लाभ उठाना, बाजार विविधीकरण और ‘निर्यात केंद्र के रूप में जिले को मजबूत’ करने की पहल को मजबूत ढंग से आगे बढ़ाने पर विचार-विमर्श होने की उम्मीद है।

अमेरिकी प्रतिबंधों का बड़ा असर: भारत को रूसी तेल का लदान 3 साल के निचले स्तर पर

अधिकारी ने नाम छापने की शर्त पर बताया, ‘चर्चा में डिजिटल प्रणालियों के माध्यम से व्यापार सुगमता बढ़ाने, तेज मंजूरी और निर्यात प्रक्रियाओं में अधिक पारदर्शिता लाने पर भी चर्चा होगी। बैठक में प्राप्त जानकारी 2030 तक 2 लाख करोड़ डॉलर के वस्तु और सेवा निर्यात लक्ष्य को प्राप्त करने के सरकार के व्यापक लक्ष्य में सहायक होगी।’ इस मामले के जानकार लोगों के अनुसार इस बैठक में केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारियों के अलावा देश के प्रमुख औद्योगिक निकाय भी शामिल होंगे और वे बढ़ती वैश्विक चुनौतियों से रणनीति बनाएंगे

Advertisement
First Published - November 21, 2025 | 8:54 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement