facebookmetapixel
‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’अमेरिका संग पूर्ण व्यापार समझौता जल्द, भारत-US द्विपक्षीय साझेदारी को मिलेगी नई दिशा: जयशंकरसुपरटेक की 16 अटकी परियोजनाएं NBCC पूरी करेगीभारत से जुड़ने को बेताब दुनिया, कांग्रेस कभी मेरी कब्र नहीं खोद पाएगी; राज्यसभा में बोले PM मोदीपशु परीक्षण के बिना 90% तक घटेगी दवाओं की लागतएडवर्ब जल्द लॉन्च करेगी भारत का पहियों वाला ह्यूमनॉइड रोबॉटकॉग्निजेंट ने कर्मचारियों को दिया 100 फीसदी बोनसभारत को ज्यादा ऊर्जा आपूर्ति की योजना बना रही टोटालएनर्जीजQ3 Results: एयरटेल का लाभ 55% घटा, पीवीआर आइनॉक्स के मुनाफे में 1.6 गुना इजाफा₹4,675 का दांव, ₹8,075 तक कमाई का मौका! Torrent Power पर एक्सपर्ट की बुल स्प्रेड स्ट्रैटेजी

Foreign Reserves: देश का विदेशी मुद्रा भंडार छह अरब डॉलर घटकर 593.48 अरब डॉलर पर

Last Updated- May 26, 2023 | 6:49 PM IST
Hidden forex charges bothering you? Expert explains what RBI's rules change

देश का विदेशी मुद्रा भंडार (foreign exchange reserves) 19 मई को समाप्त सप्ताह में 6.052 अरब डॉलर घटकर 593.47 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इससे पहले दो सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ने के बाद इस बार गिरावट हुई है। इससे पिछले सप्ताह, देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 3.5 अरब डॉलर बढ़कर करीब 600 अरब डॉलर रहा था।

उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 2021 में, देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था। वैश्विक घटनाओं के कारण उत्पन्न दबावों के बीच केंद्रीय बैंक के रुपये के बचाव के लिए मुद्राभंडार के उपयोग से इसमें गिरावट आई।

रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, 19 मई को समाप्त सप्ताह में, मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा, विदेशी मुद्रा आस्तियां 4.654 अरब डॉलर घटकर 524.945 अरब डॉलर रह गया।

IMF में रखा देश का मुद्रा भंडार भी घटा

डॉलर में अभिव्यक्त की जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है। रिजर्व बैंक ने कहा कि स्वर्ण भंडार का मूल्य आलोच्य सप्ताह में 1.227 अरब डॉलर घटकर 45.127 अरब डॉलर हो गया।

आंकड़ों के अनुसार, विशेष आहरण अधिकार (SDR) 13.7 करोड़ डॉलर घटकर 18.27 अरब डॉलर रह गया। समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में रखा देश का मुद्रा भंडार 3.5 करोड़ डॉलर घटकर 5.13 अरब डॉलर रह गया।

First Published - May 26, 2023 | 6:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट