facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

भारत में पेट्रोल की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, पर डीजल की बिक्री कम क्यों

Advertisement

त्योहारों और यात्रा सीजन से पेट्रोल, एलपीजी और एटीएफ की खपत में तेजी; सार्वजनिक परिवहन में ईवी और सीएनजी वाहनों के इस्तेमाल से डीजल की मांग घटी

Last Updated- November 03, 2025 | 9:24 AM IST
Petrol
Representational Image

तेल मंत्रालय के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक अक्टूबर में पेट्रोल की खपत में सालाना आधार पर 7.03 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसकी प्रमुख वजह त्योहार के कारण बढ़ी मांग है। इस महीने में पेट्रोल की घरेलू खपत 36.5 लाख टन रही, जो पिछले साल अक्टूबर में 34.1 लाख टन थी।

देश में सबसे ज्यादा खपत वाले ईंधन डीजल की खपत में सालाना आधार पर 0.48 प्रतिशत गिरावट आई है। पेट्रोलियम प्लानिंग ऐंड एनॉलिसिस सेल (पीपीएसी) की रिपोर्ट के मुताबिक अक्टूबर में पेट्रोल की खपत 76 लाख टन रही। सार्वजनिक परिवहन में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) और कंप्रेस्ड नैचुरल गैस (सीएनजी) से चलने वाले वाहनों के इस्तेमाल के कारण डीजल की मांग में कमी आई है, जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से वाणिज्यिक वाहनों और कृषि मशीनरी में होता है।

विमान में इस्तेमाल होने वाले ईंधन (एटीएफ) की मांग इस माह के दौरान सालाना आधार पर 1.57 प्रतिशत बढ़ी है, जो मुख्य रूप से त्योहारी यात्रा की वजह से हुआ है। अक्टूबर में एटीएफ की खपत 76.9 लाख टन रही, जो पिछले साल की समान अवधि में 75.7 लाख टन थी।

एलपीजी की खपत भी 5.42 प्रतिशत बढ़ी

अक्टूबर में रसोई गैस (एलपीजी) की खपत भी 5.42 प्रतिशत बढ़ी है और यह पिछले साल अक्टूबर के 28.2 लाख टन की तुलना में इस साल अक्टूबर में बढ़कर 29.4 लाख टन हो गई।

चालू वित्त वर्ष के दौरान अब तक पेट्रोल और रसोई गैस की मांग मजबूत बनी हुई है। 2025-26 के शुरुआती 7 महीनों में पेट्रोल की खपत पिछले साल की समान अवधि की तुलना 6.79 प्रतिशत बढ़ी है, जबकि रसोई गैस की बिक्री सालाना आधार पर 7.18 प्रतिशत बढ़ी है।

Advertisement
First Published - November 3, 2025 | 9:24 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement