facebookmetapixel
Advertisement
ब्रिक्स को सहयोगी मंच के रूप में पेश करेगा भारत, साझा मुद्रा के विवाद से दूरी बनाकर विकास पर रहेगा फोकसअमेरिका-ईरान तनाव से कच्चा तेल $100 के पार, तेल कंपनियों को पेट्रोल पर ₹5 व डीजल पर ₹23 का नुकसानभारत की व्यापार नीतियों पर अमेरिका-EU ने जताई चिंता, टैरिफ और नियमों में बदलाव की मांगकोफोर्ज के चेयरमैन ओपी भट्ट का इस्तीफा, बोर्ड मूल्यांकन रिपोर्ट को लेकर उठे सवालों के बाद बड़ा फैसलाUPI के लेनदेन आंकड़ों का फायदा उठाकर भारत मजबूत करे ऋण क्षमता, MSME को औपचारिक कर्ज से जोड़ने पर जोरक्लाउड और AI मॉडल प्रदाताओं पर बैंकों की बढ़ती निर्भरता से बढ़ सकता है प्रणालीगत जोखिम, RBI की बड़ी चेतावनीकेंद्र सरकार का रेलवे पर बड़ा दांव, 9 राज्यों में 20,804 करोड़ रुपये की 8 मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मिली मंजूरीमहाराष्ट्र में जल्द आएगा डेल्टा अधिनियम, जमीन और अचल संपत्तियों के ब्लॉकचेन आधारित टोकनाइजेशन का बनेगा कानूनी ढांचा1991 के आर्थिक सुधारे ने बदली दिल्ली की तस्वीर, लेकिन आवास संकट, अनधिकृत कॉलोनियां व प्रदूषण ने बढ़ाई चिंताआधार ऑथेंटिकेशन में आएगा बड़ा उछाल, रोजाना 10 करोड़ से बढ़ाकर 25-30 करोड़ करने की तैयारी

Delhi GST collection: दिल्ली सरकार की जीएसटी से भरी तिजोरी, अप्रैल में रिकॉर्ड वसूली

Advertisement
Last Updated- May 03, 2023 | 7:45 PM IST
Government treasury increased by 8.5%, GST collection reached Rs 1.82 lakh crore in November सरकार के खजाने में 8.5% का हुआ इजाफा, नवंबर में GST कलेक्शन 1.82 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा

दिल्ली सरकार को चालू वित्त वर्ष के पहले महीने में रिकॉर्ड जीएसटी की वसूली हुई है। सालाना आधार पर जीएसटी वसूली में 8 फीसदी, जबकि मासिक आधार पर 30 फीसदी इजाफा हुआ है। हालांकि जीएसटी वसूली में वृद्धि दर पड़ोसी राज्यों की तुलना में सुस्त रही। दिल्ली सरकार को पिछले वित्त वर्ष के दौरान लक्ष्य से भी ज्यादा जीएसटी प्राप्त हुआ था।

मार्च से अप्रैल में 30 फीसदी और पिछले अप्रैल से 8 फीसदी ज्यादा मिला जीएसटी

दिल्ली सरकार को वर्ष 2023-24 के अप्रैल महीने में 3,160 करोड़ रुपये जीएसटी संग्रह हुआ, जो अब तक का सबसे ज्यादा जीएसटी संग्रह है। यह संग्रह पिछले साल के अप्रैल महीने में प्राप्त 2,935 करोड़ रुपये जीएसटी से 8 फीसदी अधिक है। इसी साल पिछले महीने दिल्ली सरकार ने 2,420 करोड़ रुपये की जीएसटी वसूली की थी। इस तरह इस माह पिछले माह की तुलना में जीएसटी वसूली में 30 फीसदी इजाफा हुआ है।

पड़ोसी राज्यों की तुलना जीएसटी वसूली दर सुस्त

दिल्ली सरकार की जीएसटी वसूली से तिजोरी भर गई है। लेकिन पड़ोसी राज्यों की तुलना में जीएसटी वृद्धि दर में सुस्ती देखी गई। सालाना आधार पर अप्रैल महीने में दिल्ली सरकार के जीएसटी संग्रह में 8 फीसदी इजाफा हुआ, जबकि पड़ोसी राज्यों उत्तर प्रदेश में जीएसटी संग्रह दर में 21 और हरियाणा में 22 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई। पंजाब में भी जीएसटी वसूली 16 फीसदी बढी। हालांकि राजस्थान में जीएसटी वसूली की वृद्धि दर 5 फीसदी रही, जो दिल्ली से कम है।

Also read: देश के सबसे बड़े मीडिया ग्रुप Times का होने जा रहा बंटवारा, फाइनेंसरों से बातचीत हुई शुरू

पिछले वित्त वर्ष में दिल्ली सरकार को लक्ष्य से भी ज्यादा मिला था जीएसटी

पिछला वित्त वर्ष दिल्ली सरकार के लिए जीएसटी वसूली के मामले में शानदार रहा क्योंकि सरकार को लक्ष्य से भी 10 फीसदी ज्यादा जीएसटी प्राप्त हुआ। दिल्ली सरकार ने वर्ष 2022-23 के लिए 26,000 करोड़ रुपये जीएसटी वसूली का लक्ष्य रखा था। लेकिन सरकार को इस वर्ष करीब 28,500 करोड़ रुपये की जीएसटी वसूली हुई।

Advertisement
First Published - May 3, 2023 | 6:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement