facebookmetapixel
RBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, FY26 के लिए जीडीपी ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर 7.4%Gold, Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’अमेरिका संग पूर्ण व्यापार समझौता जल्द, भारत-US द्विपक्षीय साझेदारी को मिलेगी नई दिशा: जयशंकरसुपरटेक की 16 अटकी परियोजनाएं NBCC पूरी करेगीभारत से जुड़ने को बेताब दुनिया, कांग्रेस कभी मेरी कब्र नहीं खोद पाएगी; राज्यसभा में बोले PM मोदीपशु परीक्षण के बिना 90% तक घटेगी दवाओं की लागतएडवर्ब जल्द लॉन्च करेगी भारत का पहियों वाला ह्यूमनॉइड रोबॉटकॉग्निजेंट ने कर्मचारियों को दिया 100 फीसदी बोनसभारत को ज्यादा ऊर्जा आपूर्ति की योजना बना रही टोटालएनर्जीज

Coal Import: भारत का कोयला आयात पहली तिमाही में 1.82 फीसदी घटा

‘एमजंक्शन’ की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, समीक्षाधीन अवधि में गैर-कोकिंग कोयले का आयात 4.29 करोड़ टन रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 4.74 करोड़ टन था।

Last Updated- August 09, 2023 | 3:46 PM IST
Coal production and supply at record level, big step towards self-reliant India कोयला उत्पादन और सप्लाई रिकॉर्ड स्तर पर, आत्मनिर्भर भारत की ओर बड़ा कदम

देश का कोयला आयात (Coal Import) चालू वित्त वर्ष 2023-24 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में 1.82 प्रतिशत घटकर 6.83 करोड़ टन पर आ गया। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 6.95 करोड़ टन से अधिक रहा था।

‘एमजंक्शन’ की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, समीक्षाधीन अवधि में गैर-कोकिंग कोयले का आयात 4.29 करोड़ टन रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 4.74 करोड़ टन था।

हालांकि, कोकिंग कोयले का आयात 1.58 करोड़ टन से अधिक रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 1.46 करोड़ टन था। जून, 2023 के महीने में कोयला आयात 25.24 प्रतिशत घटकर 2.10 करोड़ टन रहा, जो पिछले वर्ष के समान महीने में 2.81 करोड़ टन था।

‘एमजंक्शन’ के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनय वर्मा ने कहा कि मानसून की शुरुआत में आयात की मांग में गिरावट आई। बरसात का मौसम खत्म होने और आगामी त्योहारों के मद्देजनर औद्योगिक गतिविधियों में तेजी आने पर मांग में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना है।

भारत दुनिया के शीर्ष पांच कोयला उत्पादक देशों में है। हालांकि, इसे अपनी कोयले की कुछ जरूरत को आयात के जरिये पूरा करना पड़ता है। कोकिंग कोयला इस्पात विनिर्माण का प्रमुख कच्चा माल है। देश इसके आयात पर काफी निर्भर है। एमजंक्शन, टाटा स्टील और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) का बिजनेट-टू-बिजनेस (बी2बी) ई-कॉमर्स संयुक्त उद्यम है।

यह भी पढ़ें : पांच राज्यों ने जुटाए 5,250 करोड़ रुपये, तेलंगाना टॉप पर

First Published - August 9, 2023 | 3:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट