facebookmetapixel
Advertisement
BS Manthan में बोले एक्सपर्ट्स: बढ़ती AI पावर यूज के बीच ग्रीन डेटा सेंटर पॉलिसी जरूरीBS Manthan में बोले एक्सपर्ट्स: टेक्नोलॉजी, मटेरियल और सप्लाई चेन से मजबूत होगा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर‘AI अपनाओ, भले कमाई क्यों न घट जाए’, TCS ने अपने कर्मचारियों से कहा: इससे घबराने की जरूरत नहींNPS वात्सल्य में बड़ा बदलाव: अब 100% इक्विटी निवेश की छूट, बच्चों के लिए बनेगा भारी फंडखेती में हर साल हो सकती है ₹40000 करोड़ तक की बचत, बीएस मंथन में कृषि विशेषज्ञों ने बताए समाधान₹11 प्रति यूनिट से ₹2.50 पर आई सौर बिजली, प्रह्लाद जोशी बोले- सस्ती ऊर्जा से घटेगी उद्योगों की लागतBS Manthan 2026: क्या भारत बनेगा दुनिया की फूड फैक्ट्री? एक्सपर्ट्स ने बताया इसके लिए क्या करना होगाBS Manthan में बोलीं सीतारमण: AI समिट का विरोध कर कांग्रेस ने की ‘इमरजेंसी’ जैसी गलती, होना चाहिए पछतावारिन्यूएबल एनर्जी में भारत की रफ्तार तेज, BS Manthan में मंत्री जोशी ने रखा विजन 2030बजट का पैसा क्यों नहीं खर्च हो रहा? राज्यों की राजनीति पर वित्त मंत्री का बड़ा सवाल

Coal Import: चालू वित्त वर्ष के पहले सात माह में कोयला आयात चार प्रतिशत बढ़कर 16.24 करोड़ टन पर

Advertisement

बी2बी ई-कॉमर्स मंच एमजंक्शन सर्विसेज द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में कोयला आयात 14.4 प्रतिशत घटकर 2.18 करोड़ टन रह गया।

Last Updated- December 15, 2024 | 11:31 AM IST
Coal import
Representative Image

देश का कोयला आयात चालू वित्त वर्ष के पहले सात माह (अप्रैल-अक्टूबर) के दौरान 4.2 प्रतिशत बढ़कर 16.24 करोड़ टन पर पहुंच गया है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कोयला आयात 15.58 करोड़ टन रहा था।

बी2बी ई-कॉमर्स मंच एमजंक्शन सर्विसेज द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में कोयला आयात 14.4 प्रतिशत घटकर 2.18 करोड़ टन रह गया, जो पिछले वित्त वर्ष के इसी महीने में 2.55 करोड़ टन रहा था। अक्टूबर में कुल आयात में से गैर-कोकिंग कोयले का आयात 1.34 करोड़ टन रहा।

पिछले साल में अक्टूबर में गैर-कोकिंग कोयले का आयात 1.88 करोड़ टन रहा था। माह के दौरान कोकिंग कोयले का आयात 44.5 लाख टन रहा, जबकि पिछले साल अक्टूबर में यह 43.1 लाख टन रहा था।

सितंबर में गैर-कोकिंग कोयले का आयात 1.32 करोड़ टन और कोकिंग कोयले का आयात 33.9 लाख टन रहा था।

एमजंक्शन के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनय वर्मा ने कहा, ‘‘अक्टूबर में गैर-कोकिंग कोयले की मात्रा में (माह-दर-माह) मामूली वृद्धि हुई, क्योंकि त्योहारी महीने के दौरान और सर्दियों के मौसम से पहले खरीदारों ने नए सौदे किए थे। आगे चलकर मांग में कमी आने के आसार हैं, क्योंकि चौथी तिमाही में घरेलू आपूर्ति बढ़ने की उम्मीद है।

कोयला और खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने हाल ही में इस्पात क्षेत्र से आयातित कोयले पर निर्भरता कम करने और प्रौद्योगिकी में आवश्यक बदलाव करने का आग्रह किया था। मंत्री ने कहा था कि कोयले का आयात चरणबद्ध तरीके से कम किया जाना चाहिए।

इस्पात उद्योग कोकिंग कोयले का इस्तेमाल करता है। मंत्री ने यह भी उम्मीद जताई थी कि चालू वित्त वर्ष में 108 करोड़ टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य हासिल हो जाएगा।

Advertisement
First Published - December 15, 2024 | 11:31 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement