facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

सीमेंट उद्योग ने किया स्वागत

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 2:01 AM IST

सीमेंट निर्यात पर लगे रोक को हटाने की वाणिज्य मंत्रालय की घोषणा का सीमेंट उद्योग जगत ने स्वागत किया है।


उद्योग महकमे का कहना है कि निर्यात पर लगे प्रतिबंध को हटाने से सीमेंट की कीमतों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। अंबुजा सीमेंट के प्रबंध निदेशक ए एल कपूर ने कहा, ‘सरकार ने अच्छा कदम उठाया है।

निर्यात पर रोक लगाने से भी घरेलू बाजार में उपलब्धता पर कोई असर नहीं पड़ा था। इस कदम से सीमेंट की कीमतों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।’ सीमेंट उत्पादक एसोसिएशन के अध्यक्ष एच एम बांगुर ने सरकार के इस कदम का स्वागत किया है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने सही समय पर सही कदम उठाया है। बाजार के जानकारों का कहना है कि क्योंकि देश से अधिकांश तौर पर क्लिंकर का निर्यात किया जाता है, इस वजह से सीमेंट के निर्यात पर रोक लगाने से ऐसे भी कोई खास फर्क नहीं पड़ रहा था। उन्होंने बताया कि अगर क्लिंकर के निर्यात पर रोक लगी भी रहती तो घरेलू बाजार को इससे कोई फायदा नहीं होता।

Advertisement
First Published - May 27, 2008 | 11:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement