facebookmetapixel
Advertisement
केसरिया जर्सी पर विवाद, भारतीय हॉकी की नीली पहचान पर बहसट्रंप का दावा: युद्ध खत्म करने के समझौते की रूपरेखा तैयार, फिलहाल हमले टलेयुवाओं पर पीएम मोदी का फोकस, नशा-मुक्त भारत अभियान के तहत लाखों युवाओं को दिलाई नशा विरोधी शपथअमेरिका में दवा बनाने की जल्दी नहीं, टैरिफ के खतरे के बावजूद भारत में ही रहेगा कंपनियों का विनिर्माणउदारीकरण के 35 साल: 1991 में सेंसेक्स में थीं जो 30 कंपनियां, उनमें अब 7 ही बचीं; बेंचमार्क सूचकांक में आया बड़ा बदलावबिज़नेस स्टैंडर्ड सर्वेक्षण: रीपो दर में बदलाव के नहीं आसार, अगली बैठक में हो सकता है बड़ा फैसलानिवेश में जोरदार उछाल या आंकड़ों का भ्रम? 4 परमाणु परियोजनाओं ने बदल दी पूरी तस्वीर45% घटा हाईवे निर्माण, पश्चिम एशिया संकट और बिटुमन की कमी बनी बड़ी वजहनई ईपीएफ योजना में बदला कायदा क्या है नुकसान और क्या है फायदा?IT Funds: जुलाई की रिकॉर्ड तेजी के बीच निवेशकों ने निकाला पैसा, मुनाफावसूली या रणनीति में बदलाव

ई-नीलामी में केजी-डी6 के लिए बोली प्रक्रिया

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 4:51 AM IST

पूर्वी तट केजी-डी6 ब्लॉक से प्राकृतिक गैस आपूर्ति हासिल करने के लिए साढ़े सात घंटे चली बोली प्रक्रिया में विभिन्न क्षेत्रों के 14 उपयोगकर्ताओं ने हिस्सा लिया। रिलायंस इंडस्ट्रीज और उसकी भागीदार ब्रिटेन की बीपी पीएलसी अपने केजी-डी6 ब्लॉक में गैस खोज के दूसरे चरण में हैं। आरआईएल और बीपी पीएलसी ने नीलामी में 3 से 5 वर्षों की अवधि के लिए 55 लाख घनमीटर प्रतिदिन अतिरिक्त गैस की पेशकश की थी। 
रिलायंस-बीपी कंसोर्टियम के सूत्रों ने कहा कि गैस उपयोगकर्ता कंपनियों इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), रिलायंस ओ2सी, गेल गैस, अदाणी टोटल गैस लिमिटेड, टॉरंट गैस, टॉरंट पावर और गैस कारोबार से जुड़ी गेल, शेल और आईजीएस जैसी कंपनियां 5 मई को हुई इस ई-नीलामी में शामिल हुई थीं। बोली प्रक्रिया के अंत में, रिलायंस ओ2सी 30 लाख घन मीटर प्रतिदिन की आपूर्ति की पेशकश के साथ बाहर हुई और प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले बेहतर कीमत की पेशकश की गई। 

रिलायंस और बीपी के संयुक्त उपक्रम इंडिया गैस सॉल्युशंस (आईजीएस) ने अन्य 10 लाख घनमीटर प्रतिदिन हासिल की जबकि आईओसी को भी समान मात्रा हासिल हुई। शेष हिस्सा अदाणी गैस, आईआरएम एनर्जी, गेल और टॉरंट गैस द्वारा हासिल किया गया था। 
यह ऐसी तीसरी नीलामी थी, जिसे रिलायंस-बीपी ने डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ हाइड्रोकार्बन्स (डीजीएच) द्वारा स्वीकृत बाहरी स्वतंत्र प्लेटफॉर्म पर संचालित किया था।

Advertisement
First Published - May 14, 2021 | 12:07 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement