facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

सीमेंट निर्यात पर प्रतिबंध हटा

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 2:01 AM IST

सीमेंट निर्यात पर लगे प्रतिबंध को सरकार ने आंशिक तौर पर हटा लिया है। सीमेंट के निर्यात पर गत 11 अप्रैल को रोक लगा दी गई थी।


विदेश व्यापार महानिदेशालय ने एक अधिसूचना जारी कर कहा कि गुजरात के बंदरगाहों से सीमेंट का निर्यात किया जा सकेगा। मानसून में मांग कम रहने तथा घरेलू बाजार में सीमेंट की कीमतों में नरमी के मद्देनजर यह फैसला किया गया है।

वाणिज्य सचिव गोपाल के पिल्लई ने बताया कि 20 लाख टन सीमेंट का निर्यात किया जा सकेगा। उद्योग चैंबर फिक्की के एक कार्यक्रम में पिल्लई ने बताया कि जून,जुलाई मानसून की अवधि है और इस अवधि में निर्माण कार्य आमतौर पर नहीं होता है। उन्होंने कहा कि सरकार को मानसून सीजन में मांग कम रहने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि गुजरात से सीमेंट बाहर नहीं जा रहा है और केवल निर्यात के लिए है।

इसके पहले सरकार ने विशेष आर्थिक जोन के लिए सीमेंट निर्यात में छूट प्रदान की थी। इसके साथ ही नेपाल को भी सीमेंट के निर्यात की स्वीकृति दी गई थी। दरअसल नेपाल सीमेंट की आपूर्ति के लिए काफी हद तक भारत पर ही निर्भर है। गौरतलब है कि देश से कुल सीमेंट निर्यात का 90 फीसदी हिस्सा गुजरात से ही जाता है और सरकार की ओर से इसके निर्यात पर प्रतिबंध लगा देने से सबसे अधिक नुकसान इसे ही हुआ था।

वर्ष 2007-08 के दौरान देश से कुल 36.5 लाख टन सीमेंट का निर्यात किया गया था। निर्यात पर रोक लगा देने से गुजरात के बाजारों में सीमेंट आवश्यकता से अधिक उपलब्धता हो गई थी और राज्य उत्पादित सीमेंट की खपत नहीं कर पा रहा था।

Advertisement
First Published - May 27, 2008 | 11:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement