facebookmetapixel
AI पर भरोसा डगमगाया? Alphabet से एशिया तक शेयरों में भूचालStock Market Today: गिफ्ट निफ्टी से सपाट संकेत, एशियाई बाजारों में गिरावट; आज कैसा रहेगा बाजार का मिजाज ?ChatGPT के बाद अब ‘AI का डर’! आखिर दो दिन में टेक कंपनियों के क्यों उड़ गए अरबों डॉलरगिरे हुए स्मॉल-मिडकैप शेयर अब देंगे कमाल का रिटर्न? एक्सपर्ट्स ने बताया सही समयAnthropic के नए टूल से टेक कंपनियों में मची खलबली, औंधे मुंह गिरे आईटी शेयरअगले 20-25 वर्षों में भारत बनेगा दुनिया की सबसे प्रभावशाली आर्थिक ताकत: ब्लैकरॉक प्रमुख लैरी फिंकCCI ने दिए इंडिगो के ​खिलाफ जांच के आदेश, उड़ानें रद्द कर बाजार में प्रभुत्व का संभावित दुरुपयोगचुनौतियां अब बन रहीं अवसर, भारत-अमेरिका ट्रेड डील से विदेशी निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीदEditorial: ऑपरेशन सिंदूर का असर, रक्षा बजट में बढ़ोतरीजब व्यावसायिक हितों से टकराती है प्रवर्तन शक्ति, बाजार का भरोसा कमजोर होता है

फार्मा, मेडिकल डिवाइसेज सेक्टर में PLI योजना के तहत 6,000 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी: अमित शाह

शाह ने कहा, “मेडिकल डिवाइस मैन्युफैक्चरिंग के लिए भी PLI योजना शुरू की गई, जिसके तहत केंद्र ने 26 निवेशकों को 2,000 करोड़ रुपये के निवेश की अनुमति दी है।

Last Updated- September 30, 2023 | 8:14 PM IST
Investment of Rs 6k cr approved by Centre under PLI scheme for pharma, medical devices sectors: Amit Shah

केंद्र सरकार ने उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन (PLI ) योजना के तहत फार्मास्युटिकल और मेडिकल डिवाइस मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की 74 कंपनियों में 6,000 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को यह जानकारी दी।

शाह गांधीनगर में राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (NIPER) के नवनिर्मित परिसर के उद्घाटन के बाद एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार ने एक समग्र दृष्टिकोण अपनाया है और 16 एपीआई (सक्रिय फार्मास्युटिकल घटक) और दो केएसएम (प्रमुख प्रारंभिक सामग्री) के लिए किफायती, टिकाऊ और लागत प्रभावी प्रक्रिया विकसित करने की प्रक्रिया शुरू की है।”

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगले एक दशक में भारत न केवल आत्मनिर्भर बनेगा बल्कि उन्हें (एपीआई और केएसएम) निर्यात करने की स्थिति में भी होगा। उन्होंने कहा, “नरेन्द्र मोदी सरकार ने पीएलआई योजना के तहत फार्मास्युटिकल मैन्युफैक्टरिंग सेक्टर में करीब 48 छोटे-बड़े उद्योगों को 4,000 करोड़ रुपये के निवेश की इजाजत दे दी है।”

शाह ने कहा, “चिकित्सकीय उपकरण विनिर्माण (मेडिकल डिलाइस मैन्युफैक्चरिंग) के लिए भी पीएलआई योजना शुरू की गई, जिसके तहत केंद्र ने 26 निवेशकों को 2,000 करोड़ रुपये के निवेश की अनुमति दी है।” उन्होंने कहा कि सरकार ने 3,000 करोड़ रुपये की कुल लागत से तीन थोक दवा पार्क बनाए हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ने कहा कि भारत को चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार राष्ट्रीय चिकित्सा उपकरण नीति 2023 लेकर आई है और अब इसके निर्यात के लिए भी एक अलग नीति बनाई जा रही है। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया भी उपस्थित थे।

First Published - September 30, 2023 | 8:14 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट