facebookmetapixel
भारत-अमेरिका के बीच $500 अरब का महा-समझौता, अगले 5 साल में ऊर्जा और तकनीक से बदलेगी तस्वीरबैंकिंग सेवाओं में आएगा बड़ा सुधार! बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट्स के लिए RBI ने बनाई हाई-लेवल कमेटीUPI पेमेंट होगा और भी सुरक्षित: धोखाधड़ी रोकने के लिए RBI ला रहा है कड़े सुरक्षा नियमRBI गवर्नर का भरोसा: देश में कभी नहीं होगी कैश की कमी, छोटे नोटों की सप्लाई पर विशेष जोरबैंकों में ₹85,000 करोड़ बिना किसी दावे के: दिसंबर में ₹1,043 करोड़ बांटे, ऐसे पाएं अपना फंसा हुआ पैसाफार्मिंग सेक्टर के लिए बड़ी खुशखबरी: फॉस्फेटिक और पोटाश उर्वरकों के उत्पादन में भारत ने बनाया नया रिकॉर्डकर्मचारियों के लिए गुड न्यूज: EPFO वेतन सीमा और न्यूनतम पेंशन बढ़ाने पर जल्द फैसला लेगी सरकारIIT मद्रास का बड़ा कदम: ₹600 करोड़ के डीप टेक फंड से स्टार्टअप्स को मिलेगी नई उड़ानPFC और REC के विलय को बोर्ड की मंजूरी: देश में बनेगी बिजली क्षेत्र की सबसे बड़ी NBFCकागज रहित होगा भारत-यूरोप व्यापार! नौवहन मंत्री ने बताया कैसे ‘मैत्री’ प्लेटफॉर्म बदलेगा लॉजिस्टिक

Zypp Electric ने जापानी कंपनी Eneos से 1.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर जुटाए

Zypp Electric के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी आकाश गुप्ता ने कहा कि ताजा निवेश जिप को टिकाऊ ईवी समाधानों के साथ अंतिम छोर तक ‘डिलीवरी’ करने में मदद करेगा।

Last Updated- May 27, 2024 | 1:29 PM IST
Zypp electric
Representative Image

जिप इलेक्ट्रिक (Zypp Electric) ने जापान की कंपनी ईएनईओएस से 1.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर जुटाए हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘सीरीज सी फंडिंग’ के तहत 1.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर जुटाए गए। यह पांच करोड़ अमेरिकी डॉलर के वित्त पोषण चक्र का हिस्सा है।

इसमें चार करोड़ अमेरिकी डॉलर इक्विटी निवेश, जबकि बाकी एक करोड़ अमेरिकी डॉलर कर्ज है। ‘सीरीज सी’ वित्त पोषण चक्र में मौजूदा निवेशकों 9यूनिकॉर्न्स, आईएएन फंड, उद्यम उत्प्रेरक, डब्ल्यूएफसी और अन्य ने भी हिस्सा लिया।

बयान में कहा गया इस राशि का इस्तेमाल जिप के बेड़े को 21,000 से दो लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर तक विस्तारित करने और 2026 तक भारत के 15 शहरों में अपनी सेवाओं का विस्तार करने के लिए किया जाएगा।

जिप इलेक्ट्रिक के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी आकाश गुप्ता ने कहा कि ताजा निवेश जिप को टिकाऊ ईवी समाधानों के साथ अंतिम छोर तक ‘डिलीवरी’ करने में मदद करेगा। उन्होंने कहा, ‘‘ हम अपने बेड़े का विस्तार करने और अपने प्रौद्योगिकी मंच को बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं…’’

First Published - May 27, 2024 | 1:29 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट