facebookmetapixel
Advertisement
REIT vs Property vs Realty Index Fund: कहां निवेश करना होगा फायदेमंद, कहां ज्यादा जोखिम?अब सिर्फ सुरक्षा नहीं, वेल्थ क्रिएशन भी बनेगा इंश्योरेंस का बड़ा आधार, टियर-2 और टियर-3 शहरों में बढ़ी मांग1000 KM रेंज वाला भारत का ‘काल’ ड्रोन मचाएगा तबाही, खरीदने के लिए खाड़ी देशों में मची होड़शेयर बाजार में 2 दिन की तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 455 अंक टूटा; जानें गिरावट की बड़ी वजहेंSBI Mutual Fund लाया नई स्कीम: टॉप-100 कंपनियों से बाहर के शेयरों में कर सकेंगे निवेश, समझें पूरी रणनीतिOla Electric Q1 Results: पहली तिमाही में कंपनी को बड़ी राहत, घाटा कम होकर ₹336 करोड़ पर आयाEMI पर घर खरीदने का कर रहे प्लान? पहले कुछ जरूरी चीजों पर दें ध्यान, नहीं तो भविष्य में होगी परेशानीएनर्जी सेक्टर में इन्वेस्टमेंट का नया मौका! Axis Nifty Energy Index लाया नया फंड, ₹100 से करें निवेशTitan Q1 Results: मुनाफा 63% बढ़कर ₹1,777 करोड़ हुआ, रेवेन्यू में भी शानदार उछालExplainer: विदेश में पढ़ाई का है प्लान? सेक्शन 80E के तहत कैसे मिलेगी टैक्स में छूट, जानें पूरा नियम

ज्यादा कर्मचारियों को अब कार्यालय आकर काम करने की जरूरत : Wipro चेयरमैन

Advertisement
Last Updated- March 02, 2023 | 11:46 AM IST
Wipro Chairman Rishad Premji

सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी विप्रो (Wipro) के चेयरमैन रिशद प्रेमजी ने बुधवार को कहा कि अब ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों को घर से काम करने के बजाय दफ्तर आकर काम करने की जरूरत है।

रिशद ने कहा कि कार्यालय आकर काम करने से कर्मचारियों का आपसी संपर्क और मेलजोल बढ़ता है, जो इंसानों के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि इसकी जगह कोई भी प्रौद्योगिकी नहीं ले सकती है।

प्रेमजी ने यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “प्रौद्योगिकी कितनी भी आधुनिक क्यों न हो, यह लोगों को नहीं जोड़ सकती है। मेरा मानना है कि हमें कार्यालय लौटना चाहिए।”

हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि हाइब्रिड यानी घर और दफ्तर से काम का मिला-जुला तरीका भविष्य में काफी देखने को मिलेगा।  उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी ऐसा क्षेत्र है जहां काम के इस तरीके का लोग सबसे ज्यादा आनंद उठा रहे हैं।

प्रेमजी ने कहा, ‘‘लोगों को घर से काम करने की सुविधा होनी चाहिए। लेकिन उन्हें कार्यालय भी आना चाहिए।’’

Advertisement
First Published - March 2, 2023 | 11:46 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement