facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Vodafone Idea Q4 results 2025: फंड जुटाने का बड़ा फैसला ले सकता है बोर्ड, मई की इस तारीख को खुलेंगे सारे पत्ते

Advertisement

Vi ने कहा है कि फंड जुटाने के लिए कंपनी एक या एक से ज्यादा बार में राइट्स इश्यू, एफपीओ, प्राइवेट प्लेसमेंट, प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट या QIP जैसे रास्तों पर विचार कर सकती है।

Last Updated- May 28, 2025 | 3:16 PM IST
Vodafone Idea share price on Vi revival plan

वोडाफोन आइडिया ने जानकारी दी है कि कंपनी की अगली बोर्ड मीटिंग 30 मई 2025 (शुक्रवार) को होने जा रही है। इस बैठक में कंपनी मार्च 2025 में खत्म हुई चौथी तिमाही और पूरे वित्त वर्ष के वित्तीय नतीजों को मंजूरी देगी। इसके अलावा, इस मीटिंग में कंपनी पूंजी जुटाने (fundraising) के सभी संभावित प्रस्तावों पर भी विचार करेगी। कंपनी ने शेयर बाजार को दी गई जानकारी में कहा है कि बोर्ड फंड जुटाने के कई विकल्पों पर चर्चा करेगा।

Vi Fundraising Plan: कैसे और कितनी रकम जुटा सकती है कंपनी?

वोडाफोन आइडिया ने कहा है कि फंड जुटाने के लिए कंपनी एक या एक से ज्यादा बार में राइट्स इश्यू, एफपीओ, प्राइवेट प्लेसमेंट, प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट या QIP जैसे रास्तों पर विचार कर सकती है। इसके अलावा, कंपनी इक्विटी शेयर, कन्वर्टिबल डिबेंचर, बॉन्ड, ग्लोबल डिपॉजिटरी रिसीट (GDR), अमेरिकन डिपॉजिटरी रिसीट (ADR), वॉरंट्स या नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर जैसे विकल्पों के ज़रिए भी रकम जुटा सकती है। इनमें से कुछ इंस्ट्रूमेंट्स लिस्टेड भी हो सकते हैं और अनलिस्टेड भी।

Also Read: Microfinance में बड़ी वापसी की तैयारी, Kotak ने बताए सस्ते वैल्यूएशन वाले 3 स्टॉक्स जो करा सकते हैं तगड़ी कमाई!

शेयरहोल्डर्स की मंज़ूरी के लिए बुलाई जाएगी EGM

कंपनी ने यह भी कहा है कि फंड जुटाने के लिए जरूरी शेयरधारकों की मंजूरी लेने के मकसद से एक एक्स्ट्रा-ऑर्डिनरी जनरल मीटिंग (EGM) बुलाने का फैसला भी 30 मई को ही लिया जाएगा। बाजार की नजर वोडाफोन आइडिया की इस बोर्ड मीटिंग पर बनी रहेगी, क्योंकि कंपनी लंबे समय से भारी कर्ज और कैश की कमी से जूझ रही है। फंड जुटाने से कंपनी को अपने नेटवर्क विस्तार और 5G जैसे बड़े निवेश में मदद मिल सकती है।

Advertisement
First Published - May 28, 2025 | 9:00 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement