facebookmetapixel
Advertisement
विदेशी निवेशकों का बदला रुख, सितंबर के पहले हफ्ते में शेयर बाजार से निकाले ₹7,443 करोड़PM Kisan की 24वीं किस्त कब आएगी? जानें संभावित तारीख, पात्रता और e-KYC की पूरी जानकारीदेश भर में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारीपश्चिम एशिया में जंग फिर तेज: अमेरिका ने खार्ग द्वीप के पास ईरानी जहाजों को बनाया निशाना, ईरान ने भी दी चेतावनी4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौका

Vodafone Idea का धमाका: आधी रात से दोपहर तक अनलिमिटेड डेटा, नया प्लान हुआ लॉन्च

Advertisement

फिलहाल ये प्लान्स महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, पंजाब और हरियाणा में उपलब्ध हैं।

Last Updated- January 03, 2025 | 8:47 PM IST
Vodafone Idea share price on Vi revival plan

अगर आप भी इंटरनेट के दीवाने हैं और आधी रात को ब्राउजिंग या वीडियो स्ट्रीमिंग का आनंद लेते हैं, तो वोडाफोन आइडिया (Vi) ने आपके लिए कुछ खास पेश किया है। Vi ने अपने नए सुपरहीरो प्लान्स लॉन्च किए हैं, जो आपको रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक अनलिमिटेड डेटा का मजा देंगे।

क्या खास है इन प्लान्स में?

वोडाफोन आइडिया के नए प्लान्स में आपको हर दिन आधी रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। इसके अलावा, दिन के बाकी समय के लिए 2GB हाई-स्पीड डेटा की लिमिट भी दी गई है। खास बात यह है कि हफ्ते के दौरान अगर आपका डेटा बच जाता है, तो उसे आप वीकेंड पर इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसे Vi ने वीकेंड बोनस नाम दिया है।

कितने का पड़ेंगे ये प्लान?

वोडाफोन आइडिया के इन नए प्लान्स में ₹3,599 का प्लान सिर्फ अनलिमिटेड डेटा और इंटरनेट का फायदा देता है। अगर आप एंटरटेनमेंट के शौकीन हैं, तो ₹3,699 के प्लान में डेटा के साथ Disney+ Hotstar Mobile का 1 साल का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। वहीं, ₹3,799 के प्लान में डेटा के साथ Amazon Prime Lite का 1 साल का सब्सक्रिप्शन शामिल है।

कहां मिलेगा ये ऑफर?

फिलहाल ये प्लान्स महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, पंजाब और हरियाणा में उपलब्ध हैं।

क्यों खास हैं ये प्लान्स?

Jio और Airtel जैसे प्रतिद्वंद्वी पहले ही 5G अनलिमिटेड डेटा दे रहे हैं, लेकिन Vi ने इस अनोखे तरीके से 4G ग्राहकों को लुभाने का दांव खेला है। अगर आप देर रात इंटरनेट पर गेमिंग, मूवी स्ट्रीमिंग या सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, तो ये प्लान्स आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं। (PTI के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - January 3, 2025 | 8:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement