facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: Lupin, Cochin Shipyard समेत आज इन स्टॉक्स पर रहेगी नजर, मिल रहे हैं बड़े ऑफर और डील के संकेतइजरायल दौरे पर जाएंगे PM मोदी: नेसेट को कर सकते हैं संबोधित, नेतन्याहू ने किया भव्य स्वागत का ऐलानभारत-कनाडा रिश्तों में नई गर्माहट: म्युनिख में मिले जयशंकर-आनंद, मार्क कार्नी की यात्रा से पहले बड़ी तैयारीभारत का अपना ‘सॉवरेन AI’ तैयार! भारतजेन लॉन्च करेगा 17-अरब पैरामीटर वाला ‘परम-2’ मॉडल‘तकनीकी संप्रभुता का नया दौर’, IBM इंडिया के MD संदीप पटेल बोले- सिर्फ डेटा सुरक्षित रखना काफी नहींडिजिटल दुनिया में वॉयस AI की क्रांति: ‘डिफॉल्ट’ मोड बनेगा आवाज, इलेवनलैब्स ने भारत में कसी कमर‘AI और रोजगार का तालमेल जरूरी’, मुख्य आर्थिक सलाहकार वी अनंत नागेश्वरन ने दिया विकास का नया मंत्रइस हफ्ते टैरिफ घटाकर 18% कर सकता है अमेरिका, वॉशिंगटन दौरे में कानूनी समझौते पर चर्चामास्टरकार्ड और वीजा कार्डधारकों को ओटीपी की जगह बायोमेट्रिक पेमेंट की सुविधा मिलेगी, जल्द लागू होगा पासकी सिस्टमप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 दिवसीय एआई इम्पैक्ट एक्सपो का किया शुभांरभ, दुनिया के एआई दिग्गज होंगे शामिल

Vedanta Resources तीन साल में तीन अरब डॉलर का कर्ज कम करेगी

Advertisement

FY 2024-25 के लिए Vedanta लिमिटेड का नकदी प्रवाह विकास के लिए किए जाने वाले पूंजीगत व्यय से पहले 3.5-4 अरब अमेरिकी डॉलर रहने का अनुमान है।

Last Updated- March 03, 2024 | 10:18 PM IST
Vedanta

देश की प्रमुख खनन कंपनी वेदांता लिमिटेड की मूल फर्म वेदांता रिसोर्सेज (Vedanta Resources) अगले तीन साल में तीन अरब डॉलर का कर्ज कम करने की योजना बना रही है। वेदांता लिमिटेड के वाइस चेयरमैन और प्रवर्तक समूह के सदस्य नवीन अग्रवाल ने हाल में हुई विश्लेषकों की बैठक में कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि कर्ज को आगे बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘कर्ज कम करना हमारी प्राथमिकता है। हम अगले तीन वर्षों में वेदांता रिसोर्सेज के कर्ज को तीन अरब डॉलर तक कम करेंगे। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए वेदांता लिमिटेड का नकदी प्रवाह विकास के लिए किए जाने वाले पूंजीगत व्यय से पहले 3.5-4 अरब अमेरिकी डॉलर रहने का अनुमान है। यह राशि 1.5 अरब डॉलर के सुरक्षित ऋण, जिनकी अवधि पूरी हो रही है, को चुकाने के लिए पर्याप्त है।’’

Also read: Flipkart ने लॉन्च की खुद की UPI सर्विस, Amazon, Paytm और PhonePe से होगी टक्कर!

बैठक में भाग लेने वाले विश्लेषकों ने यह जानकारी दी। वित्त वर्ष 2024-25 में 110 करोड़ डॉलर का कर्ज परिपक्व हो रहा है। इसके सहित लगभग 75 करोड़ डॉलर की ब्याज देनदारी को ब्रांड शुल्क, परिचालन वाली कंपनियों से मिले लाभांश, परिसंपत्ति मौद्रीकरण और अन्य रणनीतिक पहलों के जरिए चुकाया जाएगा।

अग्रवाल ने कहा, ‘‘वेदांता एक गतिशील संगठन है, जो लगातार अपनी पूंजी संरचना का मूल्यांकन करती है। मूल कंपनी के पास अपने ऋण दायित्व को पूरा करने के लिए कई रास्ते हैं। इसलिए, हम निकट अवधि में हिस्सेदारी बिक्री पर विचार नहीं कर रहे हैं।’’

Advertisement
First Published - March 3, 2024 | 4:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement