facebookmetapixel
Advertisement
4000 लोगों की जा सकती है नौकरी! JLR बड़ी छंटनी की तैयारी में, बढ़ते खर्च से कंपनी परेशानसुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें: CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी कागज दिखाकर ₹1,322 करोड़ के फ्रॉड का आरोपएक शेयर पर ₹60 का मोटा डिविडेंड! पावर ट्रांसमिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सNPS में ‘नो मिनिमम इन्वेस्टमेंट’ का क्या है सच? एक्सपर्ट से समझें, किसे मिलेगा फायदा और किसे नहींटाटा मोटर्स खरीदेगी इटली की मशहूर इवेको ग्रुप, €3.82 अरब की डील से ग्लोबल मार्केट में बढ़ेगा दबदबामोटी कमाई का चांस! अगले हफ्ते लगभग 150 कंपनियां देंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकाजन्माष्टमी पर बाजारों में बंपर खरीदारी की उम्मीद, 40 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के व्यापार का अनुमान18 अमेरिकी सैनिकों की मौत और 37.5 अरब डॉलर खर्च, फिर भी ट्रंप ने ईरान युद्ध को बताया ‘छोटी बात’लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ता

FMCG में दबदबा बढ़ा रही वरुण बेवरिजेज

Advertisement

वरुण बेवरिजेज ने FMCG क्षेत्र में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया, 2023 में 60 प्रतिशत प्रतिफल

Last Updated- December 19, 2023 | 10:32 PM IST
varun beverages

वरुण बेवरेजेज ने FMCG क्षेत्र में 60 प्रतिशत प्रतिफल के साथ पिछले साल के दौरान सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। यह उसके प्रतिस्पर्धी सूचकांक निफ्टी FMCG के मुकाबले तीन गुना है।

ब्रोकरों का मानना है कि कैलेंडर वर्ष 2023 के पिछले 9 महीनों के दौरान 22 प्रतिशत बिक्री दर्ज करने वाली यह कंपनी मजबूत वितरण पहुंच, नई पेशकशों और अंतरराष्ट्रीय विस्तार की मदद से अपनी तेज रफ्तार बरकरार रख सकती है।

कंपनी की राजस्व वृद्धि को सालाना आधार पर 15.4 प्रतिशत की बिक्री वृद्धि से मदद मिली। कंपनी की बिक्री बढ़कर 22 करोड़ पेटियों पर पहुंच गई। जहां बिक्री वृद्धि भारतीय (सालाना आधार पर 14.8 प्रतिशत) और अंतरराष्ट्रीय बाजारों (17.5 प्रतिशत) पर केंद्रित थी, वहीं प्राप्तियों में अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मदद मिली।

कंपनी की दो अंक की वृद्धि FMCG प्रतिस्पधियों के मुकाबले बेहतर है। इसे ग्रामीण पैठ, मजबूत बाजार रणनीति से मदद मिली। कंपनी 1.25 करोड़ रिटेल आउटलेट तक पहुंचने में सक्षम है, जबकि मौजूदा समय में यह संख्या करीब 35 लाख है।

मुख्य कॉर्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक के अलावा, कंपनी सभी आउटलेट में ज्यादा मार्जिन वाले स्टिंग एनर्जी ड्रिंक का दायरा बढ़ाने पर ध्यान दे रही है। नॉन-कॉर्बोनेटेड सेगमेंट में, कंपनी डेरी (मैंगो शेक और कोल्ड कॉफी समेत), स्पोर्ट्स ड्रिंक (गेटोरेड) और जूस (ट्रॉपिकाना, स्लाइस, निंबूज) में अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है।

एमके रिसर्च के देवांशु बंसल और विशाल पंजवानी का मानना है कि कंपनी को किफायती कीमतों पर नए उत्पादों (एनर्जी/स्पोर्ट्स/डेरी) से बढ़त हासिल होने की संभावना है।

इससे कैलेंडर वर्ष 2022-25 में 25-30 प्रतिशत की परिचालन एवं शुद्ध मुनाफा वुद्धि को बढ़ावा मिल सकता है। विश्लेषकों ने FMCG प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले कंपनी के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए मूल्यांकन मल्टीपल एवं आय में इजाफा कर दिया है।

बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कंपनी अपनी निर्माण पहुंच बढ़ा रही है और उसने राजस्थान के बूंदी और मध्य प्रदेश के जबलपुर में नई इकाई लगाने के लिए कैलेंडर वर्ष 2023 के 9 महीनों में करीब 2,000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

कंपनी ने भारत और विदेश में भी विस्तार की योजना बनाई है। वरुण बेवरिजेज ने कैलेंडर वर्ष 2024 में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और ओडिशा में तीन नए संयंत्र लगाने की भी योजना बनाई है।

Advertisement
First Published - December 19, 2023 | 10:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement