facebookmetapixel
लोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’क्या खत्म हो रहा है स्थायी दोस्ती का दौर? ट्रंप की नीतियों ने हिला दी वैश्विक गठबंधनों की बुनियाद2026 में भारत का ट्रेड एजेंडा: द्विपक्षीय समझौतों से आगे बढ़कर वैश्विक व्यापार धुरी बनने की तैयारीEditorial: डेटा सेंटर को बिजली देना जरूरी, AI में लीडरशिप ऊर्जा आपूर्ति के नियंत्रण पर टिकीRBI गवर्नर को भरोसा: भारत की आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत, बाहरी मोर्चे पर भी देश पूरी तरह सुरक्षितPSL वर्गीकरण विवाद पर RBI का रुख साफ: यह बैंकों का व्यक्तिगत मसला, पूरी व्यवस्था के लिए खतरा नहींसोने की कीमतों में उछाल से बढ़ा गोल्ड लोन का ग्राफ, RBI ने कहा: एसेट क्वालिटी पर कोई खतरा नहीं

यूएस चिपमेकर AMD भारत में 400 मिलियन डॉलर का करेगी निवेश, 3000 लोगों को देगी नौकरी

AMD बेंगलुरु में एक नया अनुसंधान एवं विकास परिसर खोलेगी, जो दुनिया में उसका सबसे बड़ा संयंत्र होगा।

Last Updated- July 28, 2023 | 7:53 PM IST
AMD introduces new AI solutions for data centers

एएमडी (AMD) ने शुक्रवार को भारत में पांच वर्षों में 40 करोड़ डॉलर का निवेश करने की घोषणा की और कहा कि कंपनी भारत के सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र (semiconductor ecosystem) के निर्माण में एक मजबूत भागीदार होगी। कंपनी बेंगलुरु में एक नया अनुसंधान एवं विकास परिसर खोलेगी, जो दुनिया में उसका सबसे बड़ा संयंत्र होगा।

एएमडी के कार्यकारी उपाध्यक्ष (ईवीपी) एवं मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) मार्क पेपरमास्टर ने यहां ‘सेमीकॉन इंडिया 2023’ सम्मेलन में कहा, ‘‘ एएमडी पांच वर्षों में भारत में 40 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी।’’ उन्होंने कहा कि एएमडी भारत में अपने दो दशकों के विस्तार व सफल उपस्थिति को आगे बढ़ाएगी।

पेपरमास्टर ने कहा कि कंपनी देश में अनुसंधान एवं विकास क्षमताओं का विस्तार कर रही है, जिसके चलते उसे 2028 तक भारत में 3,000 अतिरिक्त इंजीनियर के साथ काम करने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें : Semicon India 2023: देश में सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने पर पीएम मोदी का बड़ा बयान

First Published - July 28, 2023 | 2:49 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट