facebookmetapixel
Advertisement
UP Monsoon Session: योगी सरकार पेश करेगी ₹20,000 करोड़ से ज्यादा का अनुपूरक बजट, चुनावी घोषणाओं पर रहेगी नजरLarge Cap Funds: रिटर्न में पिछड़े, फिर भी SIP निवेशकों की पहली पसंद; क्या अब निवेश का सही समय है?NFOs की बहार: 7 दिन में लॉन्च होंगे 7 नए म्युचुअल फंड, ₹500 से इक्विटी और डेट दोनों में मिलेगा निवेश का मौकाग्लोबल FMCG कंपनियों के लिए भारत बना ‘ग्रोथ इंजन’, जून तिमाही में बिक्री और बाजार हिस्सेदारी में भारी उछालRBI MPC Meet: अगस्त में Repo Rate बढ़ेगी, घटेगी या रहेगी स्थिर? 10 अर्थशास्त्रियों ने दिया जवाबUpcoming IPOs This week: इस हफ्ते आ रहे हैं 6 नए IPO, 11 कंपनियों की लिस्टिंग भी होगीइस हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार का हाल? RBI के फैसले, क्रूड ऑयल व SBI-एयरटेल के नतीजों पर टिकी नजरेंMCap: टॉप 10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.51 लाख करोड़ बढ़ा, बजाज फाइनेंस रही सबसे आगेशेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की धमाकेदार वापसी, 4 महीने की बिकवाली के बाद जुलाई में लगाए ₹20,200 करोड़दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें आपके इलाके का कैसा रहेगा हाल

वोडाफोन-आइडिया ने स्टारलिंक के साथ साझेदारी की अफवाहों का खंडन किया

Advertisement

वोडाफोन-आइडिया के शेयरों में भारी गिरावट, स्टारलिंक साझेदारी की खबरों का खंडन

Last Updated- January 02, 2024 | 11:01 PM IST
Vodafone-idea share price

प्राइवेट क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी वोडाफोन-आइडिया (वी) ने मंगलवार को कहा कि अरबपति कारोबारी ईलॉन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी स्टारलिंक के साथ साझेदारी के लिए किसी तरह की बातचीत नहीं हो रही है। इस बयान के बाद कर्ज में डूबी कंपनी के पुनर्रुद्धार की उम्मीदों पर भी पानी फिर गया, जिस कारण पहले उसके शेयरों में तेजी आई थी।

कंपनी का यह बयान ऐसे समय आया है जब एक समाचार पत्रिका बिजनेस वर्ल्ड में खबर प्रकाशित की गई थी कि मस्क की स्टारलिंक भारतीय दूरसंचार क्षेत्र में कदम रखने के लिए वोडाफोन आइडिया के साथ गठजोड़ कर सकती है।

वोडाफोन आइडिया ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को दी सूचना में जोर देकर कहा है कि वह बाजार सूचीबद्धता संबंधी सेबी प्रावधानों का पालन करेगी और स्टॉक एक्सचेंजों को मूल्य संबंधी सभी संवेदनशील जानकारियों से अवगत कराती रहेगी।

कंपनी ने मंगलवार को बयान जारी कर रहा है, ‘इस मामले में हमारा कहना है कि संबंधित पक्ष के साथ हमारी ऐसी कोई चर्चा नहीं चल रही है। हमें नहीं पता कि इस तरह की खबरें कहां से आ रही हैं।’

वोडाफोन-आइडिया के शेयर में 21 फीसदी की उछाल आने के बाद शुक्रवार को बिजनेस वर्ल्ड ने यह खबर प्रकाशित की थी। सोमवार को फिर से कंपनी के शेयर 6 फीसदी चढ़ गए, जो पिछले करीब दो साल में कंपनी के लिए सबसे बढ़िया कारोबारी सत्र रहा। मगर कंपनी की ओर से स्पष्टीकरण जारी किए जाने के बाद मंगलवार को भारी बिकवाली के कारण वोडा-आइडिया का शेयर 5 फीसदी से अधिक लुढ़क गया।

Advertisement
First Published - January 2, 2024 | 11:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement