facebookmetapixel
Advertisement
भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में जोरदार बढ़ोतरी, $11.47 अरब बढ़कर 740.80 अरब डॉलर पर पहुंचाNSE IPO को सेबी से मंजूरी, 15 सितंबर से खुल सकता है इश्यू; कुल ₹30 हजार करोड़ जुटाने का लक्ष्य7 सितंबर से खुलेगा प्रणव कंस्ट्रक्शंस का IPO, प्राइस बैंड ₹118-124 तय, पैसा लगाएं या नहीं?मेट्रो सिटी में इलाज पर क्यों लगता है ‘को-पे’? हेल्थ इंश्योरेंस की ये जरूरी शर्तें जरूर जान लेंCompany Filing Rules: कंपनियों को कम भरने होंगे फॉर्म? सरकार कर रही 5 बड़े बदलावों की तैयारी‘कारोबार समेटो और निकल जाओ’, केन्या के राष्ट्रपति ने टाटा केमिकल्स को देश छोड़ने का आदेश क्यों दिया?भारत में बना सामान विदेश भेजना हुआ आसान, सरकार ने बदले ई-कामर्स निर्यात के नियम31 जुलाई के बाद 31 अगस्त भी बीत गया! घबराएं नहीं, जानें ITR फाइलिंग से जुड़ी अगली जरूरी तारीखें व नियमडेटा सेंटर में 250 अरब डॉलर से ज्यादा निवेश, फिर भी 2030 तक GDP योगदान 0.13 फीसदीअगले हफ्ते खुलेगा Rentomojo का IPO, प्राइस बैंड ₹384-404 तय, जानें 5 जरूरी बातें

Tech Mahindra ने गिग वर्करों के लिए क्राउडसोर्सिंग प्लेटफॉर्म पोपुली लॉन्च किया

Advertisement

पोपुली उद्यमों को AI समाधान बनाने में मदद करेगा

Last Updated- December 13, 2023 | 9:58 PM IST
Tech Mahindra

आईटी सेवा कंपनी टेक महिंद्रा ने क्राउडसोर्सिंग प्लेटफॉर्म पोपुली को पेश करने की घोषणा की है। यह प्लेटफॉर्म गिग वर्कर यानी अस्थायी नौकरी के तौर पर काम करने वालों को प्रमुख संगठनों के साथ जोड़ने में सक्षम बनाता है।

पोपुली पर रोजगारों में कंटेंट रेटिंग, डेटा कलेक्शन, डेटा ट्रांसक्रिप्शन और कई तरह के डेटा एनोटेशन शामिल होंगे। यह उद्यमों को अनुभवी कर्मियों और क्राउड डिलिवरी मॉडलों की मदद से प्रोडक्शन-ग्रेड मशीन-लर्निंग मॉडल तैयार करने में सक्षम बनाएगा, व्यवसायियों को प्रतिभाओं तक त्वरित पहुंच में मदद करेगा।

टेक महिंद्रा में बिजनेस प्रोसेस सर्विसेज के बिजनेस हेड बीरेंद्र सेन ने कहा, ‘प्रतिस्पर्धी नेक्स्ट-जेन आर्टीफिशल इंटेलीजेंस (AI) सॉल्युशन तैयार करने के लिए ज्यादा समय और प्रतिभाओं की जरूरत होती है। पोपुली उद्यमों को वैश्विक तौर पर कुशल गिग वर्करों के साथ जोड़ता है, उद्यमों को लागत घटाकर एवं उत्पादकता बढ़ाकर AI समाधान निर्माण में सक्षम बनाता है।

गिग वर्कर को प्रमुख AI परियोजनाओं तथा अनुकूल आय अवसरों तक तक पहुंच हासिल होगी। हमारा मानना है कि पोपुली गिग वर्कर और उद्यम, दोनों के लिए उपयोगी प्लेटफॉर्म होगा और इससे नवाचार तथा AI की राह मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।’

पोपुली तीन ग्राहक-केंद्रित सिद्धांतों – एडवाइस, एनोटेट और अक्वायर- के साथ काम करेगा, जिससे उद्यमों को तेज उत्पाद विकास में मदद मिलेगी। यह प्लेटफॉर्म डेटामाइम के आधार पर तैयार किया गया है, जिसे टेक महिंद्रा ने वर्ष 2020 में खरीदा था।

यह ऐसा समाधान है जो ग्राहक-केंद्रित जरूरतें पूरी करने के लिए अनुकूल कार्य परिवेश मुहैया कराता है। पोपुली का निर्माण टेक महिंद्रा के एनएक्सटी डॉट नाउ फ्रेमवर्क के अनुरूप है, जिसका मकसद उभरती प्रौद्योगिकियों और सॉल्युशनों में निवेश पर ध्यान केंद्रित कर ‘मानव केंद्रित अनुभव’ बढ़ाना है।

Advertisement
First Published - December 13, 2023 | 9:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement