facebookmetapixel
Advertisement
UP EV Subsidy: योगी सरकार ने ईवी खरीद पर दी ₹210 करोड़ से ज्यादा सब्सिडी, 43,000 से ज्यादा लोगों को मिला फायदाGold Outlook: सोने का भाव बढ़ेगा या घटेगा? अगले सप्ताह इन फैक्टर्स पर रहेगी निवेशकों की नजरQ1FY27 में लोन और डिपॉजिट ग्रोथ में Axis Bank नंबर-1, रिटेल से इंडस्ट्री तक बढ़ी लेंडिंगUpcoming NFO: अगले हफ्ते होगी एनएफओ की बारिश, 7 नए फंड लॉन्च को तैयार; चेक करें तारीख और अन्य डिटेल्सUpcoming IPOs This Week: इस हफ्ते 4 नए IPO खुलेंगे, 9 कंपनियों की होगी बंपर लिस्टिंगप्रख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मु ने जताया शोकE20 पेट्रोल पर भड़के लोग, सर्वे में सरकार के फैसले को बताया ‘फ्लॉप’; कहा: माइलेज-मरम्मत के खर्च ने बढ़ाई मुसीबतCopper Demand: भारत में तांबे की मांग तेज, हर 5 साल में 5 लाख टन नई रिफाइंड क्षमता की होगी जरूरतMarket Outlook: इस हफ्ते शेयर बाजार में क्या रहेगा ट्रिगर? TCS रिजल्ट, क्रूड ऑयल और ग्लोबल संकेत अहमMarket Cap: टॉप-10 में से 6 कंपनियों का मार्केट कैप ₹1 लाख करोड़ बढ़ा, एयरटेल-बजाज फाइनेंस ने मारी बाजी

टैक्स बढ़ने का सिगरेट की कीमतों पर पड़ेगा मामूली असर : एक्सपर्ट्स

Advertisement
Last Updated- February 02, 2023 | 7:42 PM IST
35% new GST slab recommended for tobacco, tobacco products, cold drinks, Varun Beverages-ITC shares fall

आम बजट 2023-24 में सिगरेट पर शुल्क में 16 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा का इनकी कीमतों पर मामूली असर पड़ेगा। एक्सपर्ट्स ने कहा कि अलग-अलग कैटेगरी में एक सिगरेट पर इसका सात से 12 पैसे का असर होगा।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा आकस्मिक शुल्क (NCCD) में हुई इस बढ़ोतरी से सिगरेट पीने वालों पर मामूली असर होगा और कंपनियां आसानी से इस झटके को सहन कर लेंगी। मार्जिन पर इसका कोई खास असर नहीं होगा।

वित्त मंत्री निर्मला सीताराम ने बुधवार को आम बजट 2023-24 में सिगरेट पर शुल्क में 16 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव किया था। उन्होंने संसद में अपने बजट भाषण में कहा, ‘‘कुछ खास सिगरेट पर एनसीसीडी को पिछली बार तीन साल पहले संशोधित किया गया था। इसे लगभग 16 प्रतिशत बढ़ाने का प्रस्ताव है।’’

इस कदम के प्रभाव पर Crisil Ratings के निदेशक आनंद कुलकर्णी ने कहा, ‘‘सिगरेट पर एनसीसीडी में ऊपर की ओर संशोधन से सिगरेट विनिर्माताओं के मुनाफे पर प्रभाव पड़ने की उम्मीद नहीं है। शुल्क में 15-16 प्रतिशत की बढ़ोतरी से विभिन्न श्रेणियों (आकार, फिल्टर आदि के आधार पर) में एक सिगरेट की कीमत में 7-12 पैसे की बढ़ोतरी होगी।’’

उन्होंने कहा कि इसका मुनाफे पर एक प्रतिशत से कम असर होगा और इसका कंपनियों कर साख पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

नुवामा इंस्टिट्यूशनल इक्विटीज के कार्यकारी निदेशक और अनुसंधान समिति के प्रमुख अवनीश रॉय ने भी कहा कि इस कुल प्रभाव नगण्य होगा। उन्होंने कहा, ‘‘यह वृद्धि हमारी और बाजार के अनुमानों से कम है। इसलिए आईटीसी और दूसरी सिगरेट कंपनियों के लिए सकारात्मक है।’’

उन्होंने कहा कि इसके लिए सिगरेट कंपनियों को कीमतों में सिर्फ दो से तीन प्रतिशत तक बढ़ोतरी करनी होगी, जो बहुत अधिक नहीं है।

Advertisement
First Published - February 2, 2023 | 7:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement