facebookmetapixel
Advertisement
Sugar Price: मॉनसून की मार से चीनी महंगी, जानें क्यों बढ़ रही हैं कीमतें और आगे क्या होगा?कच्चे तेल की कीमतें घटीं, फिर भी पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों? हरदीप पुरी ने बताई वजहInvesco Mutual Fund ने SIF सेगमेंट में रखा कदम, लॉन्च किया समिट इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट फंड; क्या है इसमें खास?India-EU FTA: 10-12 दिन में पूरी होगी कानूनी समीक्षा, गोयल बोले- साल के अंत तक होगी डील30 चुनिंदा मिडकैप शेयरों में निवेश का मौका, 17 जुलाई तक खुला रहेगा MOMF का नया इंडेक्स फंडMirae Asset MF ने उतारे 2 नए मिडकैप फंड, ₹5,000 से निवेश शुरू; प्राइस मोमेंटम वाले शेयरों पर फोकसविदेशी फंड्स में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी, 40% रिटर्न और ₹7,600 करोड़ के इनफ्लो ने बदला ट्रेंडSBI Mutual Fund का IPO अगले हफ्ते आ सकता है, ₹11,400 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टModi-Takaichi बैठक में बड़ा फैसला! AI, ग्रीन एनर्जी और डिफेंस में भारत-जापान मिलकर करेंगे कामRed Bull से Monster तक कई एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI का शिकंजा, भ्रामक दावों पर भेजा नोटिस

TATA Motors ने हाइड्रोजन फ्यूल टेक्नॉलजी के लिए दो R&D सेंटर शुरू किए

Advertisement

TATA Motors 2045 तक जीरो एमिशन हासिल करने के लिए हाइड्रोजन पर दांव लगा रही है।

Last Updated- October 23, 2023 | 9:48 PM IST
Tata Motors

देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने सोमवार को पुणे में अपने सेंटर में हाइड्रोजन फ्यूल टेक्नॉलजी को विकसित करने के लिए दो अनुसंधान और विकास (R&D) सेंटरों की शुरुआत की। इस साल जनवरी में टाटा मोटर्स ने साल 2045 तक शून्य उत्सर्जन हासिल करने का महत्त्वाकांक्षी लक्ष्य रखा था।

कंपनी ने कहा था कि वह इसे हासिल करने के लिए बैटरी इलेक्ट्रिक, हाइड्रोजन फ्यूल सेल और हाइड्रोजन से चलने वाली गाड़ियों के इंजन जैसी तीन टेक्नॉलजी पर दांव लगा रही है।

कंपनी ने घोषणा की है कि इन सेंटरों की शुरुआत स्वच्छ ऊर्जा स्रोत के रूप में हाइड्रोजन की मजबूत क्षमता का उपयोग करते हुए शून्य कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य हासिल करने की दिशा में एक कदम बढ़ा रही है।

इसमें कहा गया है कि सेंटरों में हाइड्रोजन से चलने वाली गाड़ियों के इंजन बनाने के लिए एक इंजन परीक्षण सेल और फ्यूल सेल और हाइड्रोजन से चलने वाली गाड़ियों के लिए हाइड्रोजन फ्यूल के भंडारण और वितरण के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा शामिल है।

वित्त वर्ष 2023-24 की पहली छमाही में 20.07 लाख यात्री वाहनों की बिक्री हुई थी। भारत की तीसरी सबसे बड़ी यात्री वाहन बनाने वाली टाटा मोटर्स ने इसी अवधि में 2,84,127 गाड़ियां बेचीं, जो देश में कुल यात्री वाहनों की बिक्री का लगभग 14 फीसदी है।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सितंबर में कहा था कि सरकार डीजल से चलने वाले वाहनों पर 10 फीसदी प्रदूषण कर लगाने पर विचार कर रही है।

हालांकि, उस दिन ऑटो शेयरों में गिरावट के बाद उन्होंने इस मामले पर अपना रुख बदल दिया था। उन्होंने कंपनियों को अनुसंधान एवं विकास और हाइड्रोजन जैसे वैकल्पिक फ्यूल पर चलने वाले वाहनों के उत्पादन में अपना निवेश बढ़ाने के लिए भी प्रोत्साहित किया।

Advertisement
First Published - October 23, 2023 | 9:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement