facebookmetapixel
PhonePe IPO: वॉलमार्ट, टाइगर ग्लोबल और माइक्रोसॉफ्ट बेचेंगे ₹10,000 करोड़ से ज्यादा की हिस्सेदारीनिफ्टी की रफ्तार पर ब्रेक! PL कैपिटल ने घटाया टारगेट, बैंक से डिफेंस तक इन सेक्टरों पर जताया भरोसाबजट से पहले बड़ा संकेत! डिफेंस और इंफ्रा बनेंगे गेमचेंजर, निफ्टी को भी मिल सकती है नई रफ्तारगिरा तो खरीदो! एक्सपर्ट बोले- सोने की चमक और तेज होगी, ₹2.3 लाख तक जा सकता है भावShadowfax IPO को अप्लाई करने का आखिरी मौका, दांव लगाए या नहीं? ग्रे मार्केट यह दे रहा इशारा52% चढ़ सकता है, Eternal के शेयर पर ब्रोकरेज का बड़ा अपडेट; Q3 में 73% उछल गया मुनाफाGold and Silver Price Today: सोने की कीमतों में नरमी, चांदी में बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआतरूस से दूरी, पश्चिम एशिया से नजदीकी: भारतीय तेल आयात में बड़ा बदलावबैंकों का भरोसा बढ़ा, वाणिज्यिक क्षेत्र में रिकॉर्ड निवेशअगली पीढ़ी की वायु शक्ति के लिए रणनीतिक साझेदारी का सही समय: वायु सेना प्रमुख

Red sea crisis से सप्लाई चेन प्रभावित, आने वाले महीनों में सुधार की उम्मीद- Audi India हेड

Audi India के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि आने वाले महीनों में सुधार की उम्मीद है।

Last Updated- February 11, 2024 | 2:08 PM IST
Audi India- ऑडी इंडिया
Representative Image

जर्मनी की लक्जरी कार विनिर्माता ऑडी ने कहा है कि लाल सागर संकट से उसके लिए आपूर्ति श्रृंखला संबंधी समस्याएं पैदा हो रही हैं। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इससे पहली तिमाही में भारत में ग्राहकों को कार की आपूर्ति प्रभावित हो रही है।

ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि आने वाले महीनों में सुधार की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि कंपनी भारत में इलेक्ट्रिक कारों को तैयार करने की संभावनाओं का मूल्यांकन कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें समय-समय पर विभिन्न वजहों से भी चुनौती मिलती है। हाल ही में लाल सागर की स्थिति के कारण आपूर्ति श्रृंखला में बाधा आई है, जिसका हम 2024 की पहली तिमाही में सामना कर रहे हैं। लेकिन, हमें आने वाले महीनों में सुधार की उम्मीद है।”

यह भी पढ़ें: सकारात्मक आर्थिक माहौल के बीच उद्योग की रफ्तार कायम रहेगी: JK Tyre

ढिल्लों 2024 में संभावनाओं और चुनौतियों पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कुछ मॉडल के लिए ग्राहकों को आपूर्ति में कुछ सप्ताह की देरी हुई है। हमास के खिलाफ इजराइल के युद्ध के बाद पिछले साल नवंबर से दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापार मार्गों में से एक- लाल सागर में कंटेनर जहाजों को हमलों का सामना करना पड़ रहा है।

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की लोकप्रियता के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह अभी शुरुआती चरण में है, और हमें लंबी दौड़ के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि आगे चलकर, ऑडी वैश्विक स्तर पर कई नए उत्पाद पेश करने जा रही है और उनमें से कुछ भारत में भी आएंगे।

First Published - February 11, 2024 | 1:59 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट