facebookmetapixel
Advertisement
RBI MPC 2026: रुपये, विदेशी निवेश और फॉरेक्स रिजर्व पर आरबीआई के बड़े ऐलानसरकार का बड़ा फैसला! विदेशी निवेशकों को सरकारी बॉन्ड पर नहीं देना होगा टैक्सGold, Silver Price Today: चांदी के वायदा भाव में ₹4,772 की गिरावट, सोना भी टूटाRBI MPC Meeting 2026: महंगाई और वैश्विक संकट के बीच संजय मल्होत्रा का बड़ा ऐलान, RBI ने रीपो रेट 5.25% पर रखा स्थिरबॉन्ड बाजार में बड़ा दांव! बजाज हाउसिंग और आदित्य बिड़ला ने एक झटके में जुटाए 2,767 करोड़ रुपयेपेट्रोल-डीजल 10 रुपये और महंगा हो सकता है, कच्चे तेल पर ब्रोकरेज का बड़ा अलर्टStock Market Update: RBI के फैसले से पहले बाजार में हलचल! सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,450 के आसपासATM से पैसे निकालना हो सकता है मुश्किल! देश में कैश की कमी पर बड़ा अलर्टभारत की रफ्तार नहीं रोक पाएंगी चुनौतियां! Citi CEO जेन फ्रेजर ने बताई देश की सबसे बड़ी ताकतभारत का बड़ा दांव! 10 महीनों में लागू होंगे 9 FTA, दुनिया के लिए बनेगा नया मैन्युफैक्चरिंग हब

Deep-Tech Startups: भारत में डीप-टेक स्टार्टअप्स के लिए मुश्किल क्यों हो रहा है पैसा कमाना?

Advertisement

निवेशकों का कहना है—बढ़िया रिसर्च तो है, लेकिन प्रोडक्ट बेचने में दिक्कत

Last Updated- April 03, 2025 | 11:53 PM IST
startups

जैसे-जैसे भारत में नवाचार बढ़ रहा है, डीप-टेक निवेशकों का कहना है कि उन्हें बाजार के लिए उपयुक्त उत्पाद हासिल करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। स्टार्टअप महाकुंभ के दूसरे संस्करण में गुरुवार को निवेशकों ने इस बात पर जोर दिया कि स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र के गति पकड़ने के साथ डीप-टेक उत्पादों को अक्सर अनुसंधान और विकास चरण से वाणिज्यिक उपयोग के लिए परिवर्तित करने में कठिनाई होती है।

आर्थिक समीक्षा 2023-24 के अनुसार, देश में एआई, आईओटी, रोबोटिक्स और नैनो टेक्नॉलजी में डीपीआईआईटी से मान्यता प्राप्त 13,000 से अधिक स्टार्टअप हैं। आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) और रोबोटिक्स हब आर्टपार्क के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, रघु धर्मराजू ने कहा, ‘कभी-कभी जब हम अपने मॉडल को उतारने की कोशिश करते हैं तो सबसे बड़ी चुनौती गुणवत्ता और संभावित ग्राहक के लिए उपयुक्त उत्पाद तैयार करने की रहती है। इस बारे में दिलचस्प अनुसंधान हो सकता है, लेकिन यह पता लगाने के लिए लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है कि किस तरह का उत्पाद बनाया जाए और इसे कैसे लाभप्रद बनाया जाए।’

उन्होंने कहा कि इस यात्रा में एक और चुनौती यह देखना भी है कि इस अनुसंधान के लिए प्रतिभाशाली पेशेवर या टीमें अनिवार्य रूप से शोधकर्ता हों न कि उद्यमी। अभी तक 14 निवेश करने वाले डीप-टेक फंड स्पेशल इन्वेस्ट के जनरल पार्टनर अर्जुन राव ने धर्मराजू के विचारों से सहमति जताते हुए कहा, ‘इस बारे में पर्याप्त जागरूकता नहीं है कि (अकादमिक रिसर्च) से कमाई कैसे होगी, इसका उपयोग कहां किया जाएगा और इसके क्या-क्या एप्लीकेशन हो सकते हैं। उद्योग या उपयोगकर्ताओं के साथ जुड़ाव भी पर्याप्त नहीं है।’

एक और डीप-टेक निवेशक सीफंड के जनरल पार्टनर नरेंद्र भंडारी ने कहा कि भारतीय स्टार्टअप कंपनियों को न केवल अगले 4-5 वर्षों की समस्याओं का समाधान तलाशना चाहिए, बल्कि उन्हें बुनियादी समस्याओं और मुद्दों को हल करने पर भी ध्यान देना होगा। उन्होंने नवाचार को आगे बढ़ाने के लिए उद्योग, शिक्षा जगत, उपयोगकर्ताओं, निवेशकों और सरकार के एक साथ आने पर भी जोर दिया।

Advertisement
First Published - April 3, 2025 | 11:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement