facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें स्थिर रखीं, सख्त रुख से बाजार की चिंता बढ़ीविदेशी निवेशकों की खरीदारी से लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स 274 अंक मजबूतबजाज फाइनैंस का पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन, प्रॉफिट 29% बढ़ा, एसेट क्वालिटी में सुधारAI पर बड़ा दांव, बजाज फाइनैंस ने 10 साल में ₹40 लाख करोड़ AUM का रखा लक्ष्यRBI की मौद्रिक नीति से पहले जियो क्रेडिट, हीरो फिनकॉर्प समेत कंपनियों ने बॉन्ड से ₹2,520 करोड़ जुटाएदेशभर में केवल E-20 पेट्रोल बिक्री के लिए उपलब्ध, रसीद पर एथनॉल प्रतिशत दिखाना जरूरी नहीं: गडकरीप्राकृतिक आपदाओं से अनाज का नुकसान 77% घटा, FCI ने भंडारण व्यवस्था को बताया सुरक्षितGSTN ने नई E-Way Bill सुविधाएं वापस लीं, फिलहाल पुराने नियम ही रहेंगे लागूNEP 2020 के 6 साल बाद भी अधूरे लक्ष्य, फंडिंग और ढांचागत कमी बनी सबसे बड़ी चुनौतीHurun India Women Leaders 2026: प्रिया नायर टॉप पर, 117 महिला लीडर्स की लिस्ट में बढ़ी भारतीय बेटियों की मौजूदगी

ग्रोथ को गति देने के लिए Snapchat युवाओं पर लगा रही दांव

Advertisement

त्रिवेदी ने कहा कि भारत में Snapchat ने पिछले चार महीने के दौरान कर्मचारियों की संख्या दोगुनी कर दी है।

Last Updated- March 20, 2024 | 11:32 PM IST
Snapchat

स्नैप इंक अपनी प्रमुख इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप स्नैपचैट की वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए भारत की युवा आबादी पर बड़ा दांव लगा रही है। स्नैप के प्रबंध निदेशक (भारत) पुलकित त्रिवेदी ने बेंगलूरु में कंपनी के पहले कार्यक्रम में यह जानकारी दी। बेंगलूरु ऐप का प्रमुख विकास क्षेत्र है।

त्रिवेदी ने कहा ‘भारत दुनिया भर में 20 प्रतिशत जेन जेड का घर है, जो ब्रांडों और व्यवसायों को इस जनसंख्या संबंधी प्रभावशाली प्राथमिकताओं और तकनीकी प्रतिबद्धताओं का लाभ उठाने का बेजोड़ अवसर पेश करता है। स्नैपचैट इन युवाओं को रचनात्मक तरीकों से संलग्न करने के लिए अनूठा प्लेटफॉर्म प्रदान करता है। यह उन सक्रिय उपयोगकर्ताओं के लिए जीवंत केंद्र के रूप में मौजूद है, जो अन्य प्लेटफार्मों पर आसानी से उपलब्ध नहीं हैं।’

त्रिवेदी ने कहा कि भारत में स्नैप ने पिछले चार महीने के दौरान कर्मचारियों की संख्या दोगुनी कर दी है। उन्होंने कहा कि मुंबई, दिल्ली और बेंगलूरु में टीम विस्तार के साथ हमारा लक्ष्य अपनी स्थिति को मजबूत करना और स्नैपचैटर्स के लिए नए और रोमांचक अनुभव प्रदान करना है। भारत में स्नैपचैट 20 करोड़ उपयोगकर्ताओं वाले दमदार आधार का दावा करता है।

हाल ही में यूगोव के सर्वेक्षण से पता चला है कि बेंगलूरु में 85 प्रतिशत स्नैपचैटर्स रोजाना इस ऐप का उपयोग करते हैं। अध्ययन से यह भी पता चला कि बेंगलूरु में 78 प्रतिशत भारतीय दोस्तों और परिवार के साथ मजेदार संपर्क सुविधा प्रदान करने में स्नैपचैट की क्षमता की सराहना करते हैं।

Advertisement
First Published - March 20, 2024 | 11:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement