facebookmetapixel
Advertisement
Stocks to Watch Today: Infosys, ITC समेत इन शेयरों में हलचल, ऑर्डर से लेकर बड़ी डील तक आए कई अपडेटUS Fed Rate Hike: अमेरिकी फेड ने बढ़ाईं ब्याज दरें, आगे भी बढ़ोतरी के संकेतMeta की बढ़ सकती है जिम्मेदारी, सरकार का रुख- केवल मध्यस्थ नहीं, सेवा प्रदाता भी है कंपनीUS Tariff Bill: भारत पर लग सकता है 100% तक शुल्क? अमेरिकी संसद में अहम मतदान पर टिकी नजरेंQS Global MBA Ranking: भारत के MBA स्कूल बढ़कर 19 हुए, लेकिन टॉप IIM की रैंकिंग में गिरावटFlex Fuel Vehicles: सरकार ने वाहन कंपनियों से मांगा पूरा रोडमैप, कब लॉन्च होंगी E85 गाड़ियां?UPI Charges: ₹5,000 या ₹1 लाख का भुगतान करने पर कितना लगेगा शुल्क? समझें नया नियमUPI MDR पर विपक्ष के विरोध के बीच सरकार का रुख अटल, कहा- वापस लेने का सवाल नहींUPI New Rules: अब बिल भुगतान पर Platform Fee नहीं ले सकेंगे ऐप्स, कंपनियों ने जताई आपत्तिUPI पर MDR से किसकी बढ़ेगी कमाई? बैंकों-फिनटेक को ₹15,000-20,600 करोड़ की अतिरिक्त आय का अनुमान

कर्ल-ऑन को खरीदेगी शीला फोम!

Advertisement
Last Updated- December 29, 2022 | 12:00 AM IST
sleepwell

मीडिया में आई खबरों के अनुसार, गद्दे बेचने वाली शीला फोम द्वारा 2,000 करोड़ रुपये में अपनी प्रतिस्पर्धी कर्ल-ऑन का अधिग्रहण किए जाने की संभावना है। शीला फोम अपने ‘स्लीपवेल’ ब्रांड के तहत गद्दों की बिक्री करती है और वह इस सेगमेंट में प्रमुख कंपनियों की सूची में शामिल है। आईसीआईसीआई डायरेक्ट की रिपोर्ट के अनुसार, 17,000 करोड़ रुपये के मॉडर्न मैट्रेस सेगमेंट में शीला फोम की करीब 25 प्रतिशत बाजार भागीदारी है।

ब्रोकरेज ने यह भी कहा है कि गद्दा क्षेत्र वित्त वर्ष 2022-26 के बीच 12 प्रतिशत की सालाना वृद्धि के साथ बढ़ने का अनुमान है। उसने कहा है, ‘संगठित क्षेत्र की कंपनियां नई उत्पाद पेशकशों और मजबूत बैलेंस शीट की मदद से बाजार भागीदारी बढ़ाने में सफल हो सकती हैं।’ मीडिया में आईं खबरों के अनुसार, कर्ल-ऑन के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक सुधाकर पई व्यवसाय बेचने की संभावना तलाश रहे हैं।

गद्दा बाजार में उसकी प्रतिस्पर्धा बढ़ी है, क्योंकि कंपनियां निजी इक्विटी फर्मों से पूंजी जुटाने में सफल रही हैं। ड्यूरोफ्लेक्स ने पिछले साल करीब 450 करोड़ रुपये जुटाए। उसकी प्रतिस्पर्धी स्प्रिंगवेल और स्लीपिंग कं. ने भी पिछले कुछ वर्षों में निजी इक्विटी कंपनियों से पूंजी जुटाई है। कुर्लोन के नेटवर्क में 10,000 से ज्यादा डीलर, 72 शाखाएं और स्टॉक पॉइंट शामिल हैं। कर्नाटक, ओडिशा, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, और गुजरात समेत पूरे देश में कंपनी के 9 निर्माण संयंत्र हैं।

Advertisement
First Published - December 28, 2022 | 9:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement