facebookmetapixel
एंथ्रोपिक के एआई टूल से टेक कंपनियों में बढ़ी प्रतिस्पर्धाएआई कंपनी में संभावनाएं अपार: फ्रैक्टल एनालिटिक्स सीईओStocks to Watch today: Bharti Airtel से लेकर LIC और Tata Power तक; गुरुवार को इन स्टॉक्स पर फोकसAI पर भरोसा डगमगाया? Alphabet से एशिया तक शेयरों में भूचालStock Market Today: गिफ्ट निफ्टी से सपाट संकेत, एशियाई बाजारों में गिरावट; आज कैसा रहेगा बाजार का मिजाज ?ChatGPT के बाद अब ‘AI का डर’! आखिर दो दिन में टेक कंपनियों के क्यों उड़ गए अरबों डॉलरगिरे हुए स्मॉल-मिडकैप शेयर अब देंगे कमाल का रिटर्न? एक्सपर्ट्स ने बताया सही समयAnthropic के नए टूल से टेक कंपनियों में मची खलबली, औंधे मुंह गिरे आईटी शेयरअगले 20-25 वर्षों में भारत बनेगा दुनिया की सबसे प्रभावशाली आर्थिक ताकत: ब्लैकरॉक प्रमुख लैरी फिंकCCI ने दिए इंडिगो के ​खिलाफ जांच के आदेश, उड़ानें रद्द कर बाजार में प्रभुत्व का संभावित दुरुपयोग

सज्जन जिंदल ने बलात्कार के आरोपों से इनकार किया, बताया ‘निराधार’; 3% तक लुढ़के JSW ग्रुप के शेयर

मुंबई की एक महिला द्वारा JSW ग्रुप के अध्यक्ष सज्जन जिंदल के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज किए जाने के बाद निवेशकों की धारणा कमजोर हो गई थी।

Last Updated- December 18, 2023 | 11:43 AM IST
Sajjan Jindal denies rape allegations, calls them 'baseless'; JSW Group shares fell by 3%

स्टील से लेकर पावर सेक्टर की दिग्गज JSW ग्रुप के अध्यक्ष सज्जन जिंदल (Sajjan Jindal) ने रविवार को बलात्कार के आरोप से इनकार किया और कहा कि वह चल रही जांच में सहयोग करेंगे।

जिंदल के एक प्रतिनिधि ने रॉयटर्स को ईमेल के माध्यम से दिए गए एक बयान में कहा, “सज्जन जिंदल इन झूठे और निराधार आरोपों से इनकार करते हैं। वह जांच में पूर्ण सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

बयान में आगे कहा गया है, “चूंकि जांच जारी है, हम इस स्तर पर आगे टिप्पणी करने से बचेंगे। हम आपसे परिवार की गोपनीयता का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं।”

मुंबई की एक महिला ने सज्जन जिंदल पर बलात्कार का आरोप लगाया

मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स पुलिस स्टेशन में दर्ज रिपोर्ट में जिंदल पर बलात्कार का आरोप लगाया गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि शिकायतकर्ता 30 वर्षीय महिला थी और कथित घटना पिछले साल की है।

मुंबई के सेंट्रल बिजनेस जिले के पुलिस स्टेशन ने इस मुद्दे पर टिप्पणी करने के रॉयटर्स के अनुरोध का कोई जवाब नहीं दिया।

Also read: Ambuja Cements रिन्यूएबल पावर प्रोजेक्ट्स में 6,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

JSW ग्रुप के शेयरों में 2-3% की गिरावट

JSW स्टील, JSW इंफ्रास्ट्रक्चर और JSW एनर्जी सहित JSW ग्रुप के शेयरों में आज यानी 18 दिसंबर को 2-3 प्रतिशत की गिरावट देखी जा रही है। मुंबई की एक महिला द्वारा JSW ग्रुप के अध्यक्ष सज्जन जिंदल के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज किए जाने के बाद निवेशकों की धारणा कमजोर हो गई थी।

(साथ में एजेंसियां)

First Published - December 18, 2023 | 11:43 AM IST

संबंधित पोस्ट