facebookmetapixel
Advertisement
विकास के अगले चरण के लिए भूमि व कारोबारी माहौल में सुधार जरूरी: प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु में सरकार के 100 दिन, एमजीआर की याद दिला रहे विजयपश्चिम बंगाल में कारोबार को बढ़ावा, नई सरकार के पहले 100 दिन में निवेश पर जोर1991 के आ​र्थिक सुधारों से उद्योग को मिला प्रतिस्पर्धा का भरोसा, औद्योगिक और व्यापार नीति में तालमेल बिठाना जरूरीऑफर फॉर सेल के जरिये जुटाई गई रकम में उफान, LIC का अहम योगदानQ1 Results: लिस्टेड कंपनियों के मुनाफे में 16% की तेज बढ़त, BFSI और मेटल सेक्टर का बड़ा योगदानRBI के फैसले से बैंकों में हलचल, FCNR(B) जमा जुटाने की रफ्तार बढ़ीबाजार हलचल: प्री-आईपीओ शेयर, नया SLB कॉन्ट्रैक्ट और UPI नियम पर नजरजुलाई में बायोकॉन बनी MF की पसंदीदा स्मॉल-कैप खरीद, ₹3,300 करोड़ का निवेशराजस्व और मार्जिन के मोर्चे पर अपोलो से आगे मैक्स, मरीजों की बढ़ती संख्या से ग्रोथ को सहारा

AI केंद्रित स्टार्टअप के लिए 2,000 करोड़ रुपये की योजना अगले वित्त वर्ष मेंः अधिकारी

Advertisement

मंत्रिमंडल ने देश में एआई विकास के लिए 10,372 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ भारत एआई मिशन को हाल ही में मंजूरी दी है।

Last Updated- March 19, 2024 | 11:21 PM IST
AI केंद्रित स्टार्टअप के लिए 2,000 करोड़ रुपये की योजना अगले वित्त वर्ष मेंः अधिकारी , Rs 2,000 crore planned for AI-focused startups in next financial year: Officials

सरकार ने कृत्रिम मेधा (AI) से संबंधित स्टार्टअप के वित्तपोषण और समर्थन के लिए 2,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि निश्चित की है और अगले वित्त वर्ष में इस योजना की शुरुआत होगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत गठित स्टार्टअप हब के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) जीतेंद्र विजय ने यहां ‘स्टार्टअप महाकुंभ’ के दौरान कहा कि सरकार सेमीकंडक्टर निर्माण के लिए डिजाइन-संबद्ध प्रोत्साहन योजना जैसी योजनाओं के जरिये प्राथमिकता क्षेत्र के लिए एक बड़ा वित्तपोषण कार्यक्रम चला रही है।

विजय ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल से ‘भारत एआई मिशन’ को मिली मंजूरी के तहत देश में एआई पारिस्थितिकी के समर्थन के लिए 10,000 करोड़ रुपये आवंटित किए जा रहे हैं। इसमें से 2,000 करोड़ रुपये से अधिक राशि एआई से जुड़े स्टार्टअप के समर्थन एवं वित्तपोषण के लिए आवंटित की गई है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम इन कार्यक्रमों और योजनाओं को लागू करने के लिए व्यवस्था बनाने पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। इसे आगामी वित्त वर्ष के भीतर चालू किया जाना चाहिए।’’

मंत्रिमंडल ने देश में एआई विकास के लिए 10,372 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ भारत एआई मिशन को हाल ही में मंजूरी दी है। विजय ने कहा कि स्टार्टअप हब वर्तमान में पूरे भारत में 143 इनक्यूबेटर और उत्कृष्टता केंद्रों को समर्थन और वित्तपोषण दे रहा है। इसके साथ कोषों का कोष के जरिये सभी स्टार्टअप को संकल्पना स्तर से विकास स्तर तक वित्तपोषण दिया जा रहा है।

Advertisement
First Published - March 19, 2024 | 11:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement