facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

बीते साल ‘लक्जरी’ घरों के दाम 8-12 फीसदी बढ़े : सर्वे

Last Updated- January 18, 2023 | 7:19 PM IST
Housing_home

देश के प्रमुख शहरों में 2022 के दौरान लक्जरी या महंगी संपत्तियों की कीमतें 8-12 फीसदी बढ़ी हैं। यह वर्ष 2015 के पिछले उच्चतम स्तर को पार कर गई। इंडिया सोथबीज इंटरनेशनल रियल्टी (ISIR) ने यह जानकारी दी है।

ISIR ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट ‘लक्जरी आउटलुक सर्वे-2023’ में कहा कि 2023-24 के दौरान 61 फीसदी धनाढ्य (HNI) और अति धनाढ्य (UHNI) लोग महंगे घर खरीदने की योजना बना रहे हैं। सर्वेक्षण में 500 से अधिक HNI और UHNI को शामिल किया गया है।

सर्वे में शामिल 65 फीसदी लोग चार से 10 करोड़ रुपये का घर खरीदना चाहते हैं। वहीं 33 फीसदी ने 10 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की संपत्ति खरीदने की मंशा जताई। ISIR के सीईओ अमित गोयल ने कहा कि दबी मांग और देश की आर्थिक वृद्धि के बीच घरों की बिक्री मजबूत बनी हुई है।

First Published - January 18, 2023 | 7:19 PM IST

संबंधित पोस्ट