facebookmetapixel
Advertisement
SIF बना रॉकेट: जून में निवेश 171% उछला, हाइब्रिड स्ट्रैटेजीज की AUM में 72% हिस्सेदारीUS-Iran तनाव व कच्चे तेल की कीमतों से तय होगी इस हफ्ते बाजार की चाल, निवेशक इन ट्रिगर्स पर रखें नजरUP के 3 प्रोडक्ट्स को मिला नया GI टैग, मथुरा की कंठी माला और अलीगढ़ के मेटल स्टैच्यू शामिलनई ग्रामीण रोजगार नीति ‘वीबी-जी राम जी’ से बढ़ी राज्यों की चिंता, संकट के समय वित्तीय मदद में आ सकती है कमीMCap: बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच HDFC Bank व Airtel की चमकी किस्मत, हिंदुस्तान यूनिलीवर को झटकाEPFO का कंपनियों को बड़ा मौका, बिना सरकारी मंजूरी वाले PF ट्रस्ट को वैलिड करने के लिए आई नई योजनाकतर को दुनिया का सबसे अमीर देश बनाने वाले शेख हमद बिन खलीफा का निधन, तख्तापलट कर संभाली थी सत्ताविदेशी निवेशकों का भारतीय शेयर बाजार में लौटा भरोसा, जुलाई में अब तक खरीदे ₹15,157 करोड़ के स्टॉक्सबदल रहा है चीन और अमेरिका का कूटनीतिक दबदबा, क्या इंडो-पैसिफिक का खेल पलट देगा भारत?IMD Weather Alert: उत्तराखंड से लेकर बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, लेकिन दिल्ली वालों को नसीब नहीं

Amazon के आने से डायग्नोस्टिक्स में बड़े बदलाव के आसार नहीं: मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर

Advertisement

मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर ने हाल के महीनों में चार अधिग्रहण किए हैं और वह भौगोलिक क्षेत्रों में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए रणनीति तैयार कर रही है।

Last Updated- August 10, 2025 | 10:07 PM IST
Ameera Sha and Surendran Chemmenkotil
बाएं से दाएं- कंपनी की प्रवर्तक और कार्यकारी चेयरपर्सन अमीरा शाह और इसके प्रबंध निदेशक सुरेंद्रन चेमेनकोटिल

मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर ने हाल के महीनों में चार अधिग्रहण किए हैं और वह भौगोलिक क्षेत्रों में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए रणनीति तैयार कर रही है। सोहिनी दास के साथ वीडियो साक्षात्कार में कंपनी की प्रवर्तक और कार्यकारी चेयरपर्सन अमीरा शाह और इसके प्रबंध निदेशक सुरेंद्रन चेमेनकोटिल ने अपनी कारोबारी योजनाओं के बारे में बताया। प्रमुख अंश :

आपने हाल में कई अधिग्रहण किए हैं। आगे आपकी विलय और अधिग्रहण की क्या रणनीति है?

अमीरा शाह : वि​भिन्न स्तरों पर समीक्षा-आकलन किया जा रहा और हम भविष्य के लिए निर्माण करते रहेंगे। लेकिन मुझे इस वर्ष कुछ खास होने की उम्मीद नहीं है। मुझे लगता है कि हम अभी जो कुछ करेंगे, वह अगले वर्ष के लिए होगा। हम हमेशा सौदों का मूल्यांकन करते रहते हैं और उद्योग में कई सौदे उपलब्ध हैं। उनमें से कुछ एकीकृत डायग्नोस्टिक से संबंधित हैं, कुछ शुद्ध रूप से पैथोलॉजी के। इस वक्त हम यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि उच्च-स्तरीय रेडियोलॉजी के क्षेत्र में हमारी स्थिति क्या है।

इस श्रेणी में तकनीक-संचालित, समृद्ध प्रतिस्पर्धी के रूप में एमेजॉन के प्रवेश करने से आप किस तरह काबदलाव देखते हैं?

अमीरा : एमेजॉन का प्रवेश ऑरेंज हेल्थ के साथ साझेदारी के जरिये हो रहा है। यह एमेजॉन के जरिये वितरण का काम ज्यादा है। मूल्य निर्धारण के लिहाज से वे काफी तर्कसंगत रहे हैं और उन्होंने अलग-अलग जांच की कीमतें हमारी जैसी कंपनियों के समान ही रखी हैं। स्वास्थ्य सेवा के लिहाज से उनके कुछ प्रोफाइल कम कीमत वाले हैं और यह उम्मीद के अनुसार है। यह ज्यादातर अपने ही ग्राहकों बेचने पर केंद्रित होगा। मुझे नहीं लगता कि इससे उद्योग में किसी तरह का कोई बड़ा बदलाव आएगा। बाजार की प्रतिक्रिया के आधार पर हम हर साल अपनी जांच सूची में 60 से 70 टेस्ट जोड़ रहे हैं। हम उन शीर्ष 750 शहरों में और भी सेंटर खोल रहे हैं, जहां हम पहले से ही काम कर रहे हैं तथा और आगे बढ़ रहे हैं। हम हर तिमाही में 100 से 125 केंद्र जोड़ते रहते हैं। हम एआई जैसी तकनीक में निवेश कर रहे हैं।

पहली तिमाही तक अ​धिग्रहीत कारोबारों से कितना राजस्व मिल रहा है?

सुरेंद्रन : मैं कह सकता हूं कि वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में हुई 23.2 प्रतिशत वृद्धि में से करीब 13.2 प्रतिशत वृद्धि पहले से मौजूद कारोबार से और शेष 10 प्रतिशत अधिग्रहीत कारोबारों से आई है। अधिग्रहित कारोबारों में से कोर डायग्नोस्टिक की हमारी पूरी तिमाही रही और डॉ. आहूजा पैथोलॉजी ऐंड इमेजिंग सेंटर (डीएपीआईसी) के मामले में आधी तिमाही। आगरा की साइंटिफिक पैथोलॉजी के मामले में तिमाही के दौरान हमारे पास केवल 15 दिन ही थे।

इन परिसंपत्तियों को शामिल करते समय आपको किस प्रकार की परिचालन या कार्यप्रणाली की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है?

सुरेंद्रन : निश्चित रूप से कार्यप्रणाली और परिचालनगत चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। कोर डायग्नोस्टिक देशव्यापी परिचालक है और करीब 10 वर्षों से परिचालन में है। इसलिए उसका बड़ा कार्यबल है। उनकी अपनी कार्यप्रणाली, काम करने के तरीके और प्रणालियां हैं। अन्य दो अधिग्रहण अपेक्षाकृत छोटे क्षेत्रीय भागीदार हैं, लेकिन दशकों से चल रहे हैं। इसलिए उनकी भी कार्यप्रणाली का महत्त्व है और काम करने के तरीके ज्यादा ठोस हैं।

Advertisement
First Published - August 10, 2025 | 10:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement