facebookmetapixel
Stock market outlook: बजट के बाद किन सेक्टर्स में करें निवेश? एक्सपर्ट्स ने बताए नामTata Stock: नतीजों के बाद टाटा स्टॉक पर BUY की सलाह, गुजरात सरकार के साथ डील बन सकती है गेम चेंजरFractal Analytics IPO: 9 फरवरी को खुलेगा AI स्टार्टअप का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹857–900 तय; GMP दे रहा पॉजिटिव सिग्नलसोना खरीदने का सही समय! ग्लोबल ब्रोकरेज बोले- 6,200 डॉलर प्रति औंस तक जाएगा भावभारतीय IT कंपनियों के लिए राहत या चेतावनी? Cognizant के रिजल्ट ने दिए संकेतAye Finance IPO: अगले हफ्ते खुल रहा ₹1,010 करोड़ का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹122-129 पर फाइनल; चेक करें सभी डिटेल्सइंजन में आग के बाद तुर्की एयरलाइंस का विमान कोलकाता में उतराईंधन नियंत्रण स्विच में कोई खराबी नहीं मिली: एयर इंडियाबोइंग 787 को लेकर सुरक्षा चिंताएं बढ़ींजयशंकर-रुबियो में व्यापार से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा

Nexgen Energia की 10 साल में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना

द्विवेदी ने कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य भारत को हरित ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है, जिससे ईंधन आयात में लगभग 30 प्रतिशत की कमी आएगी।’’

Last Updated- July 07, 2024 | 2:41 PM IST
NexGen Energia
Representative Image

हरित ऊर्जा क्षेत्र की कंपनी नेक्सजेन एनर्जिया ने अगले 10 साल में देश में 5,000 ग्रीन डीजल और संपीड़ित बायोगैस (सीबीजी) पंप खोलने की योजना बनाई है। कंपनी इसके लिए 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

नोएडा स्थित कंपनी ने हाल में उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में अपने पहले सीबीजी पंप का उद्घाटन किया, जो स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) सेवाओं को बढ़ावा देने की उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

नेक्सजेन एनर्जिया के चेयरमैन पीयूष द्विवेदी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘स्वच्छ ऊर्जा के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता इस एक पंप से कहीं आगे तक जाती है। अगले 10 वर्षों में कई चरणों में देशभर में कुल 5,000 ग्रीन डीजल और सीबीजी पंप खोलने की योजना है। प्रत्येक पंप की लागत लगभग तीन करोड़ रुपये होगी। इस तरह, हम हरित ऊर्जा क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करने के लिए तैयार हैं।”

उन्होंने कहा कि इस पहल से लगभग 5,000 नए उद्यमी तैयार होंगे और 10 लाख से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। द्विवेदी ने कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य भारत को हरित ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है, जिससे ईंधन आयात में लगभग 30 प्रतिशत की कमी आएगी।’’

First Published - July 7, 2024 | 2:41 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट