facebookmetapixel
Advertisement
टाटा संस में बड़ा बदलाव: एन. चंद्रशेखरन ने दिया इस्तीफा, फरवरी तक रहेंगे चेयरमैनबाजार खुलते ही 10% टूटा गोदरेज ग्रुप का ये स्टॉक, ब्रोकरेज हैं बुलिश, 59% तक रिटर्न संभवचंद्रशेखरन के हटने की खबरों का टाटा समूह के शेयरों पर दिखेगा असर! क्या कहते हैं जानकारटाटा संस में बड़ा बदलाव संभव! AGM से पहले चेयरमैन पद छोड़ सकते हैं एन चंद्रशेखरनGold silver price today: निवेश मांग व केंद्रीय बैंकों की खरीद से सोना ₹1,182 तेज, चांदी ₹2,314 चढ़ीOpening Bell: शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स करीब 250 अंक फिसला, निफ्टी 24400 के नीचेStocks to Watch: टाटा मोटर्स, IRCTC, BEML समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर; खबरों के दम पर दिखेगा एक्शनऑटो सेक्टर को PLI स्कीम के तहत FY27 में ₹4,700 करोड़ देगी सरकार, निवेश बढ़ाने की तैयारी तेजटाटा कैपिटल का रिवॉल्विंग क्रेडिट एक्सपोजर 5% से कम, RBI के नए प्रस्ताव से कंपनी पर पड़ेगा सीमित असररूस से तेल खरीद पर 100% अमेरिकी टैरिफ की धमकी, भारत-अमेरिका वार्ता में बढ़ सकता है दबाव

Meta का भ्रामक सूचनाओं के खिलाफ अभियान, ‘वास्तविकता जानो’ के तहत बताएगी कैसे करना है गलत कंटेंट की पहचान

Advertisement

'वास्तविकता जानो' नाम से शुरू अभियान का उद्देश्य सोशल मीडिया यूजर्स को WhatsApp और Instagram पर भ्रामक सूचना को पहचानने और उसे चिह्नित करने के लिए जागरूक करना है।

Last Updated- February 27, 2024 | 11:50 PM IST
META layoffs

सोशल मीडिया दिग्गज कंपनी मेटा ने भ्रामक सूचनाओं के प्रसार पर रोक लगाने के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मंगलवार को संयुक्त सुरक्षा अभियान शुरू किया। ‘वास्तविकता जानो’ नाम से शुरू किए गए अभियान का उद्देश्य सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं को व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम पर भ्रामक सूचना को पहचानने और उसे चिह्नित करने के लिए जागरूक करना है।

आठ सप्ताह के जागरूकता अभियान के दौरान व्हाट्सऐप पर ब्लॉक और रिपोर्ट, फारवर्ड लेबल जैसे पहले से मौजूद तमाम सुरक्षा उपायों के बारे में लोगों को बताया जाएगा।

कंपनी ने कहा कि इस दौरान लोगों को व्हाट्सऐप चैनल पर फैक्ट चेकिंग ऑर्गेनाइजेशन के जरिए भ्रामक सूचना की सत्यता का पता लगाने के प्रति प्रोत्साहित किया जाएगा। इंस्टाग्राम पर पार्टनर फैक्ट चेकर किसी भी भ्रामक या गलत सामग्री पर चेतावनी का लेबल लगा देते हैं। वे इस प्रकार की सामग्री की रीच भी कम कर देते हैं, ताकि यह कम से कम लोगों तक ही पहुंच सके।

इस अभियान के माध्यम से मेटा लोगों को किसी भी अप्रमाणिक सामग्री को शेयर या फॉरवर्ड करने के बजाय उसे रिपोर्ट करने के प्रति प्रोत्साहित करेगी। मेटा के पब्लिक पॉलिसी इंडिया के निदेशक शिवनाथ ठुकराल ने जागरूकता अभियान के बारे में बताया कि मेटा ऑनलाइन फैली तमाम भ्रामक और गलत सूचनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कंपनी ने स्वतंत्र फैक्ट चेकर का नेटवर्क खड़ा करने के लिए भारी निवेश किया है ताकि झूठे दावों, भ्रामक खबरों को समय रहते फैलने से रोका जा सके और लोगों को सही सूचनाएं ही उपलब्ध हों।

इसके लिए कंपनी ने एआई से उत्पन्न सामग्री पर अंकुश लगाने के लिए मिसइन्फॉर्मेशन कम्बैट एलायंस (एमसीए) के साथ भी करार किया है। इसी उद्देश्य से पिछले सप्ताह ही मेटा ने समर्पित फैक्ट चेकिंग वाट्सऐप चैटबॉट का ऐलान भी किया है।

Advertisement
First Published - February 27, 2024 | 11:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement