facebookmetapixel
Advertisement
नेपाल बाढ़ में 320 भारतीय लापता, 547 पहुंची मृतकों की संख्या; भारत ने भेजी राहत और बचाव टीमAGM टलने के बाद टाटा संस को कंपनी रजिस्ट्रार से मिली राहत, लेकिन साल के आखिर तक पूरी करनी होगी बैठकआगामी बजट की कवायद शुरू! वित्त मंत्रालय ने मंगवाए संशोधित अनुमान, 12 अक्टूबर से होंगी प्री-बजट बैठकें‘एस्सेल समूह ने 45,000 में से चुकाए 43,000 करोड़ रुपये का कर्ज’, आरोपों के बीच सुभाष चंद्रा ने किया दावाइंडिगो ने सर्वम AI में लगाया पैसा, विमानन क्षेत्र में बढ़ेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमालक्या पटरी पर लौट आया वोडाफोन आइडिया? लगातार छठे महीने बढ़े ग्राहक, 20 करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ाहिमालय में नई झील का खतरा: नेपाल-तिब्बत सीमा पर बनी 20 हेक्टेयर की झील, निचले इलाकों पर अलर्टभारत-कनाडा का 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार $50 अरब पहुंचाने का लक्ष्य, वित्त मंत्री सीतारमण ने किया ऐलानजुलाई में सुस्त पड़ी औद्योगिक विकास की रफ्तार, IIP दर घटकर 6.7% पर पहुंची; मैन्‍युफैक्‍चरिंग की रफ्तार धीमीभारत-अमेरिका में हुआ बड़ा रक्षा सौदा, भारतीय सेना के लिए खरीदी जाएंगी जैवलिन एंटी-टैंक मिसाइलें

Mahanagar Gas ने नियामक के नोटिस को चुनौती दी

Advertisement

Mahanagar Gas अपनी इन्फ्रास्ट्रक्चर एक्सक्लूसिविटी बरकरार रखने के लिए 10 वर्षीय विस्तार के लिए भी आवेदन करने पर विचार कर रही है।

Last Updated- March 20, 2024 | 11:57 PM IST
महानगर गैस ने नियामक के नोटिस को चुनौती दी, Mahanagar Gas legally challenges infrastructure exclusivity expiry notice

सिटी गैस वितरक (सीजीडी) महानगर गैस ने मुंबई में कंपनी की इन्फ्रास्ट्रक्चर एक्सक्लूसिविटी खत्म करने के संबंध में मिले नियामक के नोटिस को कानूनी रूप से चुनौती दी है। हालांकि महानगर गैस (एमजीएल) और देश के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामक आपस में मिलकर इस मामले को ​सुलझाना चाह रहे हैं। कंपनी अपनी इन्फ्रास्ट्रक्चर एक्सक्लूसिविटी बरकरार रखने के लिए 10 वर्षीय विस्तार के लिए भी आवेदन करने पर विचार कर रही है।

4 मार्च को एक सार्वजनिक नोटिस में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामकीय बोर्ड (पीएनजी आरबी) ने कहा कि मुंबई और ग्रेटर मुंबई में भौगोलिक क्षेत्रों को दी गई इन्फ्रास्ट्रक्चर एक्सक्लूसिविटी अव​धि समाप्त हो गई है। नोटिस में इस अवधि की समाप्ति अप्रैल 2021 बताई गई है। इस तरह का कदम पहली बार उठा है और इससे उद्योग चकित है।

महानगर गैस ने इस सप्ताह बिजनेस स्टैंडर्ड के सवाल के जवाब में कहा, ‘कंपनी ने पीएनजीआरबी के 4 मार्च 2024 के नोटिस को दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष चुनौती दी है।’ कंपनी ने कहा कि मामला इस समय विचाराधीन है। हालांकि ’14 मार्च को दोनों पक्षों ने अदालत को सूचित किया था कि वे आपसी सहमति से मामला निपटाने का रास्ता तलाश रहे हैं।’

एमजीएल ने अपने जवाब में कहा कि वह नियमों के तहत 10 वर्षीय के विस्तार के लिए आवेदन करेगी। महानगर गैस को अल्पाव​धि या मध्याव​धि में अपने व्यवसाय पर इस नोटिस का कोई नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका नहीं है।

Advertisement
First Published - March 20, 2024 | 11:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement