facebookmetapixel
Advertisement
सोना 182 रुपये सुस्त, चांदी 907 रुपये नरम; आज क्यों गिर रहे दाम?MP Investment: दुबई से मध्य प्रदेश के लिए आया ₹53 हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश, ग्रीन एनर्जी से AI तक बड़े प्रोजेक्टApple का सबसे बड़ा धमाका! आया पहला फोल्डेबल iPhone Duo, साथ में आईफोन 18 प्रो, एयरपॉड्स 5 और नई वॉच भी लॉन्चOpening Bell: सेंसेक्स सपाट खुला, निफ्टी 23,400 के आसपास; Auto और IT शेयरों पर दबावStocks To Watch Today: Wipro से Shakti Pumps तक इन शेयरों में आज दिख सकता है बड़ा एक्शनब्रिक्स को सहयोगी मंच के रूप में पेश करेगा भारत, साझा मुद्रा के विवाद से दूरी बनाकर विकास पर रहेगा फोकसब्रेंट क्रूड $100 के पार, तेल कंपनियों को पेट्रोल पर ₹5 व डीजल पर ₹23 का नुकसानभारत की व्यापार नीतियों पर अमेरिका-EU ने जताई चिंता, टैरिफ और नियमों में बदलाव की मांगकोफोर्ज के चेयरमैन ओपी भट्ट का इस्तीफा, बोर्ड मूल्यांकन रिपोर्ट को लेकर उठे सवालों के बाद बड़ा फैसलाUPI के लेनदेन आंकड़ों का फायदा उठाकर भारत मजबूत करे ऋण क्षमता, MSME को औपचारिक कर्ज से जोड़ने पर जोर

एयर इंडिया के सिम्युलेटरों का लाइसेंस हुआ बहाल

Advertisement

जांच के दौरान, नियामक को पता चला था कि सिम्युलेटरों के लिए क्वालिटी मैन्युअल पुराना हो गया है।

Last Updated- September 07, 2023 | 10:17 PM IST

भारतीय नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने गुरुवार को एयर इंडिया का अप्रूव्ड ट्रेनिंग ऑर्गनाइजेशन (एटीओ) लाइसेंस 30 दिन की अवधि के लिए सशर्त तौर बहाल कर दिया है। इससे एयरलाइन को पायलटों का लाइसेंस बहाल करने और अपने सिम्युलेटरों में प्रमाणन नवीकरण की अनुमति मिलेगी।

पिछले सप्ताह, नियामक ने एयर इंडिया का एटीओ लाइसेंस रद्द कर दिया था, जिसके साथ ही उसके सिम्युलेटरों – मुंबई में बोइंग सिम्युलेटर और हैदराबाद में एयरबस सिम्युलेटर- दोनों के लाइसेंस समाप्त कर दिए गए थे। नियामक को जांच के दौरान कुछ खामियां मिलने की वजह से यह कदम उठाया गया था। एयर इंडिया के पायलटों के लिए प्रमाणन और लाइसेंस नवीकरण प्रक्रिया डीजीसीए द्वारा लाइसेंस रद्द किए जाने के बाद से प्रभावित हो गई थी।

जांच के दौरान, नियामक को पता चला था कि सिम्युलेटरों के लिए क्वालिटी मैन्युअल पुराना हो गया है और सिम्युलेटरों की देखरेख के लिए कोई गुणवत्ता नियंत्रण अधिकारी तैनात नहीं किया गया है। इसके अलावा, सिम्युलेटरों की रखरखाव जांच के लिए कोई मानक परिचालन प्रक्रिया भी नहीं थी, जैसा कि डीजीसी को पता चला था।

इसके परिणामस्वरूप, एयर इंडिया ने डीजीसीए को जरूरी कागजी कार्य सौंपे, जिनमें निवारक मैंटेनेंस जांच के लिए नवगठित एसओपी और सिम्युलेटरों के लिए क्वालिटी मैन्युअल शामिल हैं। डीजीसीए के एक अधिकारी ने कहा, ‘खामियां दूर किए जाने के बाद सशर्त मंजूरी 30 दिन के लिए दी गई है। आंतरिक ऑडिट 30 दिन की अवधि में किया जाना है और उस समीक्षा के बाद सामने आने वाले खुलासों को डीजीसीए के साथ साझा किया जाएगा।’

एयर इंडिया के एक अधिकारी ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि नियामक के निर्देश के अनुसार एयरलाइन दोनों सिम्युलेटरों का अपना आंतरिक ऑडिट पहले ही शुरू करा चुकी है। अधिकारी ने बताया कि इन सिम्युलेटरों की मदद से एयरलाइन के पायलटों ने अपने प्रमाणन और लाइसेंस नवीकरण पाठ्यक्रम भी शुरू किए हैं।

Advertisement
First Published - September 7, 2023 | 10:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement