facebookmetapixel
Advertisement
Sensex-Nifty में लाल निशान! 78 हजार के पास पहुंचा सेंसेक्स, जानिए गिरावट की मुख्य वजहेंदेश में कपास की बंपर सप्लाई से घट सकते हैं कच्चे माल के दाम, कपड़ा उद्योग को मिलेगी राहतMCX पर शुरू हुआ क्रूड सनफ्लावर ऑयल फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट, कारोबारियों को मिलेगा बड़ा फायदामहाराष्ट्र को सूखा मुक्त बनाने की तैयारी, CWC की मंजूरी के बाद जल्द शुरू होंगी नदी जोड़ परियोजनाएंमहाराष्ट्र में पांच वर्षों में बंद हुई 36,211 कंपनियां, CM फडणवीस ने कहा: इनमें 76% तो कभी चालू ही नहीं हुई थींकैनरा रोबेको लार्ज एंड मिड कैप फंड रिव्यू: ₹10,000 की SIP से बने ₹2.66 करोड़, AUM पहुंचा ₹25,251 करोड़RBI ने FCNR(B) स्वैप सुविधा की समयसीमा घटाई, अब 31 अगस्त तक ही जमा होंगे पैसेक्या खत्म होगा अनलिमिटेड डेटा का दौर? जानिए अब ज्यादा इंटरनेट के लिए क्यों चुकाना होगा ज्यादा पैसा!देश की विदेशी मुद्रा तिजोरी फिर मजबूत, फॉरेक्स रिजर्व 707 अरब डॉलर के पारभारत के निर्यात में जोरदार उछाल, FTA साझेदार देशों को सामान भेजना दोगुने से ज्यादा बढ़ा

पोस्टपेड ग्राहकों पर ध्यान बढ़ा रही जियो

Advertisement
Last Updated- March 15, 2023 | 9:07 AM IST
Reliance Jio

रिलायंस जियो ने आज एक महीने के फ्री ट्रायल ऑफर के साथ नए पोस्टपेड फैमिली प्लान की घोषणा की।

इस प्लान की शुरुआती कीमत 399 रुपये है और इसे 31 मार्च से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टूर्नामेंट से पहले पेश किया गया है। रिलायंस-सम​र्थित वायाकॉम 18 ने इस टूर्नामेंट के अ​धिकार हासिल किए हैं और जियो सिनेमा ऐप पर इसे नि:शुल्क दिखाया जाएगा।

‘जियोप्लस’ नाम से यह पोस्टपेड फैमिली प्लान सभी जियो स्टोरों पर और हो​म डिलिवरी विकल्प के जरिये 22 मार्च से उपलब्ध होगा। इन प्लान में ग्राहकों को सिंगल बिल, डेटा शेयरिंग और प्रीमियम कंटेंट ऐप की सुविधा हासिल होगी।

जियो पोस्टपेड सेगमेंट में धीमी गति से बढ़ी है और यह नई पेशकश इस बाजार खंड में बड़ी भागीदारी हासिल करने की दिशा में एक प्रमुख प्रयास है। इस नई पेशकश से भारती एयरटेल को चुनौती मिलेगी। एयरटेल ने हाल के महीनों में इस सेगमेंट में ग्राहकों की संख्या में इजाफा दर्ज किया है।

रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी ने एक बयान में कहा, ‘जियो प्लस पेश करने का मकसद पोस्टपेड उपयोगकर्ताओं को आकर्षक नए लाभ और अनुभव प्रदान करना है। जियो ने 331 शहरों तक ट्रू 5जी का विस्तार कर अपने नेटवर्क अनुभव को और ज्यादा मजबूत बनाया है।’

Advertisement
First Published - March 15, 2023 | 9:07 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement