facebookmetapixel
Advertisement
बांग्लादेश में नई सरकार का आगाज: तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे ओम बिरलाBudget 2026 पर PM का भरोसा: ‘अभी नहीं तो कभी नहीं’ वाली मजबूरी खत्म, यह ‘हम तैयार हैं’ वाला क्षण9 मार्च को लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर होगी चर्चाIndia AI Impact Summit 2026: दिल्ली में जुटेगा दुनिया का दिग्गज टेक नेतृत्व, $100 अरब के निवेश की उम्मीदAI इम्पैक्ट समिट 2026: नगाड़ों की गूंज व भारतीय परंपरा के साथ 35,000 मेहमानों का होगा भव्य स्वागतदिल्ली में AI का महाकुंभ: भारत मंडपम में AI इम्पैक्ट समिट सोमवार से, जुटेंगे 45 देशों के प्रतिनिधिकॉरपोरेट इंडिया की रिकॉर्ड छलांग: Q3 में लिस्टेड कंपनियों का मुनाफा 14.7% बढ़ा, 2 साल में सबसे तेजएशियाई विकास बैंक का सुझाव: केवल जरूरतमंदों को मिले सब्सिडी, भ्रष्टाचार रोकने के लिए ऑडिट जरूरीRBI की सख्ती से बढ़ेगी NBFC की लागत, कर्ज वसूली के नए नियमों से रिकवरी एजेंसियों पर पड़ेगा बोझनिवेशकों की पहली पसंद बना CD: कमर्शियल पेपर छोड़ सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट की ओर मुड़ा रुख

Jio AirFiber Launch Today: आज लॉन्च होगा रिलायंस का Jio AirFiber, मिलेगी 1Gbps की हाई स्पीड, जानें इसकी कीमत

Advertisement

जियो एयर फाइबर, रिलायंस जियो की एक वायरलेस इंटरनेट सर्विस है। इसमें 5जी टेक्नोलॉजी के जरिए बेहतरीन वायसेल हाईस्पीड इंटरनेट एक्सेस जीयो यूजर्स को मिलेगा।

Last Updated- September 19, 2023 | 9:44 AM IST
Reliance Jio

Jio AirFiber Launch Today: रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) आज यानी गणेश चतुर्थी के अवसर पर जियो एयर फाइबर (Jio AirFiber) को लॉन्च कर रही है। कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Reliance Chairman Mukesh Ambani) ने इसकी घोषणा कंपनी की AGM यानि सालाना बैठक में की थी।

आइए, जानते है Jio AirFiber से जुड़ी अधिक जानकारियां…

जियो एयर फाइबर, रिलायंस जियो की एक वायरलेस इंटरनेट सर्विस है। इसमें 5जी टेक्नोलॉजी के जरिए बेहतरीन वायसेल हाईस्पीड इंटरनेट एक्सेस जीयो यूजर्स को मिलेगा। इसमें पैरेंटल कंट्रोल, वाई-फाई 6 और इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी फायरवॉल दिया जाएगा। साथ ही कंपनी ने दावा किया है कि इससे 1Gbps की हाई स्पीड इंटरनेट स्पीड मिलेगी।

यह भी पढ़ें : Reliance Jio विदेशी बैंकों से ले रही 2 अरब डॉलर का लोन, फंड का होगा 5G रोलआउट में इस्तेमाल

आइए, जानते हैं जियो एयर फाइबर कैसे जियोफाइबर से अलग है…

रिलायंस के Jio फाइबर और Jio एयर फाइबर दोनों अलग प्रकार की इंटरनेट सर्विसेस हैं।  Jio फाइबर वायर्ड फाइबर ऑप्टिक केबल के जरिए काम करता है, जबकि Jio AirFiber एक वायरलेस पॉइंट-टू-पॉइंट रेडियो लिंक के जरिए इंटरनेट सर्विस प्रोवाइड करेगा। इसका मतलब है कि Jio एयर फाइबर वायरलेस सिग्नल के जरिए काम करता है। यह Jio के साथ घरों और कार्यालयों के बीच सीधा कनेक्शन सेटअप करेगा।

वहीं, Jio फाइबर देशभर में व्यापक कवरेज देता है, लेकिन अभी यह सुविधा देश के कुछ क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं है। Jio AirFiber की बात की जाए तो रिलायंस इस वायरलेस तकनीक को उन क्षेत्रों में उपलब्ध कराएगी जहां फाइबर ऑप्टिक केबल मौजूद नहीं है।

यह भी पढ़ें : भारत में सबसे तेज जुड़े मोबाइल ग्राहक, दुनियाभर में करोड़ों की रफ्तार से बढ़े 5G सब्सक्राइबर

किस तरह किया गया है डिजाइन?

रिलायंस ने Jio AirFiber को  प्लग-एंड-प्ले के रूप में डिज़ाइन किया गया है, जिससे कि यूजर्स को ज्यादा से ज्यादा आसानी से नेटवर्क एक्सेस मिल सके। आसान भाषा में कहें तो ग्राहक बस डिवाइस को प्लग इन करके तुरंत इंटरनेट का एक्सेस पा सकते हैं।

जानें Jio AirFiber की कीमत?

जियो एयर फाइबर की कीमत संभावित रूप से करीब 6,000 रुपये हो सकती है। बता दें कि इसकी कीमत Jio फाइबर की तुलना में थोड़ी ज्यादा हो सकती है।

Advertisement
First Published - September 19, 2023 | 9:44 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement