facebookmetapixel
Advertisement
बांग्लादेश में नई सरकार का आगाज: तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे ओम बिरलाBudget 2026 पर PM का भरोसा: ‘अभी नहीं तो कभी नहीं’ वाली मजबूरी खत्म, यह ‘हम तैयार हैं’ वाला क्षण9 मार्च को लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर होगी चर्चाIndia AI Impact Summit 2026: दिल्ली में जुटेगा दुनिया का दिग्गज टेक नेतृत्व, $100 अरब के निवेश की उम्मीदAI इम्पैक्ट समिट 2026: नगाड़ों की गूंज व भारतीय परंपरा के साथ 35,000 मेहमानों का होगा भव्य स्वागतदिल्ली में AI का महाकुंभ: भारत मंडपम में AI इम्पैक्ट समिट सोमवार से, जुटेंगे 45 देशों के प्रतिनिधिकॉरपोरेट इंडिया की रिकॉर्ड छलांग: Q3 में लिस्टेड कंपनियों का मुनाफा 14.7% बढ़ा, 2 साल में सबसे तेजएशियाई विकास बैंक का सुझाव: केवल जरूरतमंदों को मिले सब्सिडी, भ्रष्टाचार रोकने के लिए ऑडिट जरूरीRBI की सख्ती से बढ़ेगी NBFC की लागत, कर्ज वसूली के नए नियमों से रिकवरी एजेंसियों पर पड़ेगा बोझनिवेशकों की पहली पसंद बना CD: कमर्शियल पेपर छोड़ सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट की ओर मुड़ा रुख

बांग्लादेश संकट से उबरा अपोलो ग्रुप: अफ्रीका व पश्चिम एशिया के मरीजों से मिल रही है अस्पताल को रफ्तार

Advertisement

विदेशी मरीजों की संख्या में बांग्लादेश की घटती हिस्सेदारी की भरपाई अब अफ्रीका, पश्चिम एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया सहित अन्य क्षेत्रों से हुई है

Last Updated- February 15, 2026 | 9:54 PM IST
Apollo Hospitals
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज लिमिटेड (एएचईएल) ने कहा है कि नए क्षेत्रों में विविधीकरण के कारण उसके विदेशी रोगियों की संख्या में कमी का बांग्लादेश से संबं​धित संकट का असर पहले ही खत्म हो चुका है। पड़ोसी देश से आने वाले रोगियों में दो साल तक कमी के बाद वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही के दौरान अस्पताल श्रृंखला का अंतरराष्ट्रीय रोगियों से संबं​धित राजस्व सालाना आधार पर 28 प्रतिशत बढ़ा।

उसके विदेशी मरीजों की संख्या में बांग्लादेश की घटती हिस्सेदारी की भरपाई अब अफ्रीका, पश्चिम एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया सहित अन्य क्षेत्रों से हुई है। कंपनी के आंकड़ों के अनुसार इस बदलाव के कारण बांग्लादेशी रोगियों की हिस्सेदारी 2024 की शुरुआत के लगभग 30 प्रतिशत से घटकर इस वर्ष की तीसरी तिमाही में  7-8 प्रतिशत रह गई है।  

अपोलो हॉस्पिटल्स के समूह मुख्य वित्तीय अ​धिकारी (सीएफओ) कृष्णन अखिलेश्वरन ने कहा, ‘मुझे अब बांग्लादेश का कोई अतिरिक्त या नकारात्मक असर नहीं दिख रहा है। चालू तिमाही के दौरान, अंतरराष्ट्रीय रोगी राजस्व में 28 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। बांग्लादेश से इतर दूसरे देशो के रोगियों पर ध्यान दिया गया है और यह विभिन्न बाजारों से आया है।’ वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में कुल राजस्व 3,183 करोड़ रुपये रहा, जिसमें से अंतरराष्ट्रीय रोगियों की हिस्सेदारी लगभग 6 प्रतिशत या 190 करोड़ रुपये थी। उन्होंने कहा कि इसमें बांग्लादेश की हिस्सेदारी मुश्किल से 7-8 प्रतिशत थी।

Advertisement
First Published - February 15, 2026 | 9:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement