facebookmetapixel
Advertisement
Axis AMC ने खरीदा Axis Securities का PMS बिजनेस, AUM बढ़कर ₹15,000 करोड़बारिश की कमी होगी दूर? 10 हजार किमी लंबी मॉनसूनी पट्टी से झमाझम बारिश के संकेतयूपी सरकार की मुफ्त स्कूटी योजना का किसे मिलेगा फायदा? जानिए पूरी डीटेलSteel Stocks: चीन का सस्ता स्टील बढ़ाएगा मुश्किलें? Q1 नतीजों से पहले भारतीय कंपनियों पर बढ़ा दबावSuzlon को 201.6 MW का बड़ा ऑर्डर, Waaree Group के पहले विंड एनर्जी के लिए समझौताJSW Energy vs Adani Green: किस शेयर पर ज्यादा बुलिश हैं ब्रोकरेज, कहां मिल सकता है बड़ा रिटर्न?Xtranet Technologies IPO में पैसा लगाएं या नहीं? जानें प्राइस बैंड, GMP और एक्सपर्ट ने क्या दी सलाहरियल एस्टेट का आउटलुक मजबूत, अब नहीं बिगड़ेंगे हालात; ऑफिस मार्केट बनेगा सबसे बड़ा सहारा!आय बढ़ी तो बीमा कवर भी बढ़ाएं? जानें टर्म प्लान अपडेट करना कब हो जाता है जरूरीLohia Corp IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला इश्यू, पैसा लगाएं या नहीं? जानें GMP, प्राइस बैंड और एक्सपर्ट की राय

AI इम्पैक्ट समिट 2026: नगाड़ों की गूंज व भारतीय परंपरा के साथ 35,000 मेहमानों का होगा भव्य स्वागत

Advertisement

उनके स्वागत के लिए भव्य तैयारी की गई है और नगाड़ों की गूंज के साथ स्वागत करने के साथ ही दीप प्रज्वलन समारोह, लजीज पकवानों का विशेष मेन्यू तैयार किया गया है

Last Updated- February 15, 2026 | 10:22 PM IST
AI Impact Summit 2026
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार से शुरू हो रहे ‘एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ में दुनिया भर से करीब 35,000 मेहमान शिरकत करेंगे जिनमें कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष एवं शीर्ष नेता तथा वैश्विक कंपनियों के  दिग्गज अधिकारी शामिल हैं। उनके स्वागत के लिए भव्य तैयारी की गई है और नगाड़ों की गूंज के साथ स्वागत करने के साथ ही दीप प्रज्वलन समारोह, लजीज पकवानों का विशेष मेन्यू तैयार किया गया है। इन मेहमानों के लिए 24 घंटे स्टाफ उपलब्ध रहेंगे और साथ ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही बेहतर मोबाइल नेटवर्क की सुविधा के इंतजाम भी हैं।

नई दिल्ली के ताज पैलेस के जनरल मैनेजर प्रद्युम्न सिंह राठौड़ ने बताया, ‘मेहमानों का स्वागत पारंपरिक भारतीय रीति-रिवाजों से करते हुए आरती और टीका लगाया जाएगा  साथ ही कुशल बुनकरों द्वारा तैयार रेशमी स्टोल भेंट किए जाएंगे। मेहमानों के आगमन पर नगाड़ों और शाही बिगुल की गूंज, संतूर और सितार की मधुर धुनें भारत की समृद्ध संगीत विरासत को दर्शाएंगी।’ उन्होंने बताया कि मेहमानों के लिए हर छोटी-बड़ी चीज का खास ध्यान रखा गया है जिनमें हाथ से बने विशेष उपहारों से लेकर खास किस्म की चॉकलेट तक शामिल है।

दिल्ली और मुंबई के ताज होटल कई सरकारी प्रतिनिधिमंडलों की मेजबानी करेंगे जिनमें फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रॉन और लुइज इंसियो लुला दा सिल्वा  के नेतृत्व वाले दल भी शामिल हैं। इसके अलावा कई बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) भी सोमवार से भारत पहुंचने लगेंगे।

हालांकि दिल्ली के लक्जरी होटलों में सिर्फ लगभग 21,000 कमरे उपलब्ध हैं जबकि मेहमानों की संख्या इससे कहीं अधिक है। इसलिए कई लोगों ने मुंबई या बेंगलूरु में ठहरने का विकल्प चुना है और वे 19-20 तारीख को विशेष सत्रों में भाग लेने के लिए ही दिल्ली आएंगे।

रॉयल ऑर्किड होटल्स लिमिटेड के अध्यक्ष अर्जुन बालजी ने बताया कि मेहमानों के अनुभव को खास बनाने के लिए कई अतिरिक्त व्यवस्था की गई हैं। उन्होंने कहा, ‘कस्टमाइज्ड डाइनिंग, निजी नेटवर्किंग स्पेस, और शीर्ष अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठकों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। रूफटॉप वेन्यू, निजी डाइनिंग रूम और विशेष मल्टी-कोर्स मेनू वैश्विक मेहमानों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं।’

इसके अलावा, होटल यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि मेहमान शेफ के साथ निजी स्तर पर संवाद कर सकें और तुरंत बिजनेस लंच का आयोजन करने में मददगार हों और इसके अलावा इस अवधि के दौरान प्रीमियम डिनर की भी व्यवस्था की गई है। होटल में सभी तरह की सुविधाओं के साथ ही हवाईअड़्डों और अहम लोकेशन के अलावा सम्मेलन के मुख्य स्थल भारत मंडपम और सुषमा स्वराज भवन के आसपास नेटवर्क कनेक्टिविटी को भी मजबूत किया गया है।

एयरटेल के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘सभी स्थानों पर सुरक्षित फाइबर नेटवर्क लगाया गया है और भारत मंडपम परिसर और 12 अतिरिक्त आउटडोर साइट में 55 छोटे मोबाइल टावर लगाए गए हैं। अंतरराष्ट्रीय मेहमानों के लिए आसान ईसिम सुविधा भी उपलब्ध होगी।’भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने नेटवर्क की निगरानी के लिए विशेष कंट्रोल रूम बनाए हैं। 

रिलायंस जियो ने व्यस्तम मार्ग और प्रमुख स्थलों पर अतिरिक्त क्षमता वाले 5जी साइट्स तैयार किए है। एयरपोर्ट और कार्यक्रम स्थलों के आसपास 4जी और 5जी नेटवर्क को मजबूत किया गया है ताकि मेहमानों को हवाईअड्डे से लेकर कार्यक्रम स्थल तक बिना रुकावट तेज इंटरनेट सेवा मिल सके। वोडाफोन आइडिया के प्रवक्ता ने कहा, ‘हमने 22 जगह पर 4जी/5जी साइट तैयार किया है जिसमें वीवीआईपी लोकेशन और होटल शामिल है।’

Advertisement
First Published - February 15, 2026 | 10:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement