facebookmetapixel
Advertisement
एलपीजी संकट में क्लबों का जुगाड़, लकड़ी के चूल्हे और इलेक्ट्रिक कुकिंग का सहारागैस पाइपलाइन विस्तार को रफ्तार, सरकार ने मंजूरी प्रक्रिया तेज कीदेश में एलपीजी सप्लाई की कोई कमी नहीं, घबराने की जरूरत नहीं: सरकारStock Market Update: शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक टूटा; निफ्टी 23100 के करीबStocks to Watch Today: IREDA से लेकर RIL और Infosys तक, शुक्रवार को इन 10 स्टॉक्स में रखें नजरअगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावट

9 मार्च को लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर होगी चर्चा

Advertisement

संसद का बजट सत्र 28 जनवरी को लोक सभा एवं राज्य सभा की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ

Last Updated- February 15, 2026 | 10:39 PM IST
Om Birla
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला | फाइल फोटो

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने रविवार को कहा कि लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा और उसके बाद मतदान 9 मार्च को होगा। रीजीजू ने कहा कि बजट सत्र का दूसरा चरण 9 मार्च से 2 अप्रैल तक निर्धारित है। 

उन्होंने कहा सत्र ‘दिलचस्प’ होगा क्योंकि कई ‘अहम’ विधेयक को संसद में चर्चा और पारित होने के लिए पेश किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर विपक्षी दल सत्र के पहले चरण की तरह विरोध को जारी रखते हैं तो अंततः यह उनके लिए ठीक नहीं होगा। 

उन्होंने कहा, ‘9 मार्च को लोक सभा में अध्यक्ष के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। नियम के अनुसार इस पर पहले दिन ही चर्चा होती है। चर्चा के बाद मतदान होगा।’ संसद का बजट सत्र 28 जनवरी को लोक सभा एवं राज्य सभा की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट पेश किया। बजट सत्र का अगला चरण 9 मार्च को पुनः शुरू होगा जो 2 अप्रैल को समाप्त होगा। 

अरुणाचल पश्चिम में अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आए रीजीजू ने बताया कि सत्र के दूसरे चरण के दौरान सरकार चर्चा के लिए विशिष्ट मंत्रालयों की पहचान करने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा, ‘लोक सभा में हम पांच मंत्रालयों में अनुदान मांगों पर चर्चा करेंगे और राज्य सभा में हम पांच अन्य मंत्रालयों के कामकाज पर चर्चा करेंगे। राज्य सभा में अनुदान की मांगों पर नहीं बल्कि मंत्रालयों पर चर्चा होगी।’ मंत्री ने बताया कि सरकार राज्य सभा में चर्चा के लिए पांच मंत्रालयों का चयन करेगी और फिर लोक सभा के लिए पांच मंत्रालयों का चयन करेगी।

उन्होंने कहा कि बजट सत्र का दूसरा चरण रोचक होगा और कहा, ‘यदि विपक्ष सदन की कार्यवाही में खलल डालता है तो हम बिना किसी चर्चा के उसे पारित करा देंगे। यह उनके लिए करारा झटका होगा।’

जब उनसे पूछा गया कि सत्र का यह चरण विशेष रूप से रोचक क्यों होगा, तो उन्होंने कहा, ‘हम कुछ महत्त्वपूर्ण विधेयक लाएंगे, जिनमें एक बेहद अहम विधेयक भी शामिल है। हम अभी यह खुलासा नहीं करेंगे कि वह विधेयक क्या है, लेकिन दूसरे चरण में हम बहुत ही महत्त्वपूर्ण विषय पर चर्चा करेंगे। हम इन सभी विधेयकों को पारित करेंगे।’ 

Advertisement
First Published - February 15, 2026 | 10:39 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement