facebookmetapixel
Advertisement
NFO Alert: हाइब्रिड फंड के साथ AlphaGrep ने MF इंडस्ट्री में रखा कदम, 20 जुलाई तक निवेश के लिए खुलाMarico, Godrej Consumer, Britannia… Q1 रिजल्ट से पहले इन 6 FMCG शेयरों पर बुलिश ब्रोकरेजE20 पेट्रोल से कार इंजन हुआ फेल तो क्या मिलेगा क्लेम? एक्सपर्ट से समझें इंश्योरेंस के असली नियमAadhaar Update: आधार कार्ड वालों के लिए बड़ी खबर! 31 दिसंबर 2026 तक मुफ्त मिलेगी यह जरूरी सुविधायोगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: नई स्टार्ट अप नीति को मंजूरी, ₹50 लाख तक मिलेगी सहायताVB-G RAM G: मजदूरी बढ़ी, काम के दिन भी बढ़े… फिर भी नई योजना पर क्यों उठ रहे सवाल?Q1 रिजल्ट से पहले इन 2 Insurance Stocks पर बढ़ा ब्रोकरेज का भरोसा, जानिए किसमें कितनी ग्रोथ की उम्मीदLaser Power & Infra IPO: ₹203-214 तय हुआ प्राइस बैंड, 9 जुलाई से खुलेगा इश्यू; निवेश से पहले जान लें कंपनी की पूरी डिटेलSBI, Airtel: शेयर बाजार में अब कहां बनेगा पैसा? Q1 के पहले ब्रोकरेज ने बताए टॉप सेक्टर और शेयरसेंसेक्स 1 लाख पहुंचेगा या 66,000 तक फिसलेगा? ग्लोबल ब्रोकरेज ने बताया आगे का आउटलुक

India AI Impact Summit 2026: दिल्ली में जुटेगा दुनिया का दिग्गज टेक नेतृत्व, $100 अरब के निवेश की उम्मीद

Advertisement

दिल्ली में होने वाले इस ऐतिहासिक एआई समिट के जरिए बड़े निवेश और देसी तकनीकों की मदद से भारत को दुनिया का एआई हब बनाया जाएगा

Last Updated- February 16, 2026 | 11:49 AM IST
India AI Impact Summit 2026
Photo: Khalid Anzar

India AI Impact Summit 2026: इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट का आयोजन 16 से 20 फरवरी तक नई दिल्ली में होगा। किसी विकासशील देश में यह ऐसा पहला समिट है। इससे पहले, यूनाइटेड किंगडम के ब्लेचली पार्क में नवंबर 2023 में एआई सेफ्टी समिट, मई 2024 में दक्षिण कोरिया में दूसरा समिट और फरवरी 2025 में पेरिस में एआई एक्शन समिट का आयोजन हुआ था।

क्या है खास

  • 2.50 लाख लोगों ने कराया पंजीयन
  • 500 सत्र होंगे पांच दिनों में
  • 100 सीएक्सओ के शामिल होने की उम्मीद
  • एआई समिट स्थलों पर हर समय कुल 2 लाख लोगों के मौजूद रहने की उम्मीद
  • 400 कंपनियां लगाएंगी प्रदर्शनी बूथ
  • 450 स्टार्ट अप पॉड्स
  • 100 विदेशी प्रतिनिधिमंडल
  • 20 देशों के प्रमुख होंगे शामिल। इनमें नौ विकासशील देशों के नेता
  • 45 मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल शामिल होंगे। इनमें 30 वैश्विक विकासशील देशों के 30 उपमंत्री स्तर के प्रतिनिधिमंडल
  • 500 सत्र होंगे पांच दिनों के दौरान

सुरक्षा

  • 22 वीवीआईपी काफिले रहेंगे दिल्ली की सड़कों पर 19 और 20 फरवरी को
  • 10,000 पुलिसकर्मी और 5,000 यातायात पुलिसकर्मी तैनात करेगी दिल्ली पुलिस
  • 700 कैमरों से निगरानी करेंगे अधिकारी। इसमें एनडीएमसी के 333 कैमरे, दिल्ली पुलिस के 183 कैमरे और पीडब्ल्यूडी के 214 कैमरे शामिल
  • 959 आरएफआईडी सक्षम बिन स्थापित किए हैं एनडीएमसी ने, 10 जेटिंग मशीन, 12 मैकेनिकल रोड स्वीपर्स, 8 एंटी स्मॉग गन और 14 वॉटर टैंकर, 20  एयर क्वालिटी सेंसर स्थापित किए गए हैं ताकि 15,000 सजावटी पौधों, 4,000 हैंगिंग बास्केट, 15 फ्लोरल बोर्ड और 23 फ्लोरल फाउंटेन को वायु प्रदूषण से बचाया जा सके
  • 41 एनडीएमसी सड़कों पर नए संकेत चिह्न, सड़क मार्किंग, फुटपाथ, स्ट्रीट लाइट और सुरक्षा उपकरण लगेंगे

अन्य ब्योरे

  • स्विगी और जेप्टो सम्मेलन स्थल के भीतर डिलिवरी के लिए डार्क स्टोर्स स्थापित करेंगे
  • सम्मेलन का लक्ष्य शून्य‑अपशिष्ट आयोजन है। इसके लिए रीसाइक्लिंग सेटअप का उपयोग किया जाएगा
  • विदेशी प्रतिनिधियों के लिए भुगतान विकल्प के रूप में क्रेडिट कार्ड पर यूपीआई उपलब्ध होगा
  • कार्यक्रम में प्रवेश क्यूआर कोड और डिजियात्रा ऐप के माध्यम से होगा
  • सुंदर पिचाई (सीईओ, गूगल और अल्फाबेट), सैम ऑल्टमैन (सीईओ, ओपनएआई) और बिल गेट्स (सह‑संस्थापक, माइक्रोसॉफ्ट) सम्मेलन में शामिल होने वाले हैं

सम्मेलन की मुख्य बातें

  • दो मुख्य दिनों में 70 से 100 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा अपेक्षित
  • एआई के विकास और उपयोग पर चर्चा को आकार देने के लिए 7 चक्र या मार्गदर्शक सिद्धांत
  • 500 स्टार्टअप्स स्वदेशी एआई समाधान प्रदर्शित करेंगे और लगभग 2.50 करोड़ रुपये के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे
  • सम्मेलन में इंडियाएआई कंप्यूट पिलर का औपचारिक शुभारंभ होगा। कंपनियां राष्ट्रीय पूल के 38,000 से अधिक जीपीयू को 65 रुपये प्रति घंटे की सब्सिडी दर पर एक्सेस कर सकेंगी।
  • स्थानीयकृत समाधान बनाने की इच्छुक कंपनियों को एआई कोश एकीकृत राष्ट्रीय डेटा प्लेटफॉर्म तक पहुंच मिलेगी

एआई और भारत

  • 14 फीसदी भारतीय आबादी सक्रिय रूप से एआई उपकरणों का उपयोग करती है
  • 86 फीसदी भारतीय कंपनियां एआई उपकरणों का अन्वेषण या तैनाती कर रही हैं
  • पिछले वर्ष एआई‑केंद्रित वीसी निवेश 92.8 करोड़ डॉलर रहा, जो वर्ष दर वर्ष 26 फीसदी की वृद्धि है
  • 2025 में विश्व के 3.8 अरब जेनरेटिव एआई ऐप डाउनलोड में भारत का हिस्सा 16 फीसदी रहा

Advertisement
First Published - February 15, 2026 | 10:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement