facebookmetapixel
Advertisement
Bonus Stocks: अगले हफ्ते बरसेंगे फ्री शेयर, ये 2 कंपनियां देने जा रही हैं बंपर बोनस; नोट कर लें रिकॉर्ड डेटDividend Stocks: कमाई का महामेला! अगल हफ्ते टाटा-अदाणी-इंफोसिस समेत ये 39 कंपनियां देंगी तगड़ा डिविडेंडसरकारी साइबर सुरक्षा को मिलेगा AI का साथ, चुनिंदा एजेंसियों को ‘क्लॉड मिथोस’ का एक्सेस देगी सरकारमहंगाई का यू-टर्न और घटती ग्रोथ: RBI ने माना पश्चिम एशिया संकट से पटरी से उतर रही इकोनॉमीचौथी तिमाही में निजी उपभोग की मांग पस्त, सरकारी खर्चों और पूंजीगत निवेश के भरोसे टिकी GDP7% से नीचे गिरेगी देश की विकास दर! RBI के घटे GDP अनुमान पर मुख्य आर्थिक सलाहकार ने भी जताई सहमतिचौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का सपना टूटा! डॉलर के आधार पर ब्रिटेन ने भारत को छोड़ा पीछे, छठे स्थान पर धकेलारबी की अच्छी फसल के बाद भी कृषि विकास दर में गिरावट, वित्त वर्ष 26 में GVA घटकर 3% रहने का अनुमानसरकार का E-20 के बाद अब E-25 का लक्ष्य, तरुण कपूर बोले: ऊर्जा आत्मनिर्भरता के लिए यह जरूरीUP-बिहार में तेजी से घटी प्रजनन दर, बाल विवाह में कमी और बालिका शिक्षा से सुधरे हालात: NFHS 6

भारत में सबसे तेज जुड़े मोबाइल ग्राहक, दुनियाभर में करोड़ों की रफ्तार से बढ़े 5G सब्सक्राइबर

Advertisement

मोबाइल ब्रॉडबैंड सबस्क्रिप्शन इस तिमाही में करीब 10 करोड़ बढ़ा है और कुल संख्या 7.4 अरब हो गई है

Last Updated- September 05, 2023 | 10:32 PM IST
India saw highest mobile subscriber addition in Q2 : Ericsson mobility

एरिक्सन मोबिलिटी की अगस्त की रिपोर्ट में कहा गया है कि 2023 की दूसरी तिमाही भारत में 70 लाख नए उपभोक्ता जुड़े हैं, जो विश्व में सबसे ज्यादा हैं।

राष्ट्रीय बाजारों में भारत के बाद चीन (50 लाख) और अमेरिका (30 लाख) का स्थान है। बहरहाल भारत में मोबाइल की पहुंच 70 प्रतिशत है, जबकि चीन में 120 प्रतिशत है। वैश्विक स्तर पर मोबाइल सबस्क्रिप्शन की पहुंच 105 प्रतिशत है।

मंगलवार को जारी रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि वैश्विक रूप से 5जी सबस्क्रिप्शन की संख्या 2023 की दूसरी तिमाही में 17.5 करोड़ बढ़ी है। भारत में व्यापक रूप से 5जी नेटवर्क का प्रसार हो रहा है, और उम्मीद की जा रही है कि इसमें बड़ी हिस्सेदारी भारत की होगी।

वैश्विक स्तर पर मोबाइल उपभोक्ताओं की कुल संख्या 8.3 अरब है, जिसमें इस तिमाही के दौरान शुद्ध रूप से 4 करोड़ उपभोक्ता जुड़े हैं। विशेष मोबाइल ग्राहकों की संख्या वैश्विक रूप से 6.1 अरब है।

मोबाइल ब्रॉडबैंड सबस्क्रिप्शन इस तिमाही में करीब 10 करोड़ बढ़ा है और कुल संख्या 7.4 अरब हो गई है। इसमें पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 5 प्रतिशत वृद्धि हुई है। कुल मोबाइल सबस्क्रिप्शन में मोबाइल ब्रॉडबैंड 88 प्रतिशत है।

पूरी दुनिया में 5जी ग्राहकों की रिकॉर्ड संख्या

रिपोर्ट में कहा गया है कि दूसरी तिमाही में वैश्विक रूप से 5जी सबस्क्रिप्शन बढ़कर 1.3 अरब हो गया है। करीब 260 कम्युनिकेशन सर्विस प्रोवाइडरों (सीएसपी) ने वाणिज्यिक 5जी सेवा शुरू की है। करीब 35 सीएसपी ने स्टैंडअलोन 5जी नेटवर्क शुरू किया है।

स्टैंडअलोन (एसए) मोड में केवल 5जी के लिए नेटवर्क बनाया जाता है, जबकि नॉन स्टैंडअलोन (एनएसए) मोड में 5जी नेटववर्क को मौजूदा 4जी रेडियोनेटवर्क के टॉपअप के रूप में बनाया जाता है। रिलायंस जियो ने 5जी नेटवर्क एसए मोड में पेश किया है, जबकि भारती एयरटेल ने एनएसए का विकल्प चुना है।

Advertisement
First Published - September 5, 2023 | 10:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement