facebookmetapixel
Advertisement
भारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान

मिजुहो फाइनैंशियल समूह का बड़ा दांव: अवेंडस कैपिटल में 60% से ज्यादा हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी

Advertisement

समूह अपनी सहायक कंपनी मिजुहो सिक्योरिटीज के जरिये अमेरिकी निजी इक्विटी फर्म केकेआर से यह हिस्सेदारी खरीदेगा

Last Updated- December 17, 2025 | 9:46 PM IST
Mizuho
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

जापान के मिजुहो फाइनैंशियल समूह ने बुधवार को अवेंडस कैपिटल में 60 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की। समूह अपनी सहायक कंपनी मिजुहो सिक्योरिटीज के जरिये अमेरिकी निजी इक्विटी फर्म केकेआर से यह हिस्सेदारी खरीदेगा। केकेआर अपनी रेडपॉइंट इन्वेस्टमेंट्स के जरिए निवेश बैंक में हिस्सेदारी बेचेगी। यह अधिग्रहण नियामक मंजूरी के अधीन है। अधिग्रहण पूरा होने के बाद अवेंडस मिजुहो सिक्योरिटीज की समेकित सहायक कंपनी बन जाएगी।

भारत में निवेश बैंकिंग और कॉर्पोरेट वित्त क्षेत्र में मिजुहो के विस्तार का यह ताजा प्रयास है, जो वैश्विक स्तर पर उसके प्रमुख वृद्धि बाजारों में से एक है। हालांकि सौदे के वित्तीय विवरण का खुलासा नहीं किया गया। लेकिन खबरों के मुताबिक जापानी ऋणदाता 61.6 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करेगा और अन्य शेयरधारकों से इसे बढ़ाकर 78.3 फीसदी करने के लिए मंजूरी मांग रहा है। कुल खरीद मूल्य 4,700 करोड़ रुपये (51.6 करोड़ डॉलर) है।

इस सौदे के तहत अवेंडस के सह-संस्थापक और कार्यकारी उपाध्यक्ष रानू वोहरा भी अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। सांविधिक और नियामकीय मंजूरियां मिलने तक वोहरा अपने मौजूदा पद पर बने रहेंगे।

सौदा पूरा होने के बाद भी अवेंडस का नेतृत्व संस्थापक गौरव दीपक और कौशल अग्रवाल के साथ-साथ मौजूदा नेतृत्व टीम ही करेगी। कंपनी ने कहा कि वह अपने ब्रांड और पहचान को बरकरार रखेगी। वह मिजुहो के वैश्विक स्तर, संस्थागत नेटवर्क और विदेश की क्षमताओं का लाभ भी उठाएगी। 

मिजुहो फाइनैंशियल ग्रुप के अध्यक्ष और समूह मुख्य कार्य अधिकारी मासाहिरो किहारा ने कहा, ‘एवेंडस के साथ हमारा उद्देश्य एक पक्के वैश्विक वित्तीय संस्थान के रूप में विकसित होना है जो राष्ट्रीय और क्षेत्रीय सीमाओं से परे विभिन्न संस्कृतियों को जोड़कर नया मूल्य सृजित करे।’

Advertisement
First Published - December 17, 2025 | 9:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement