facebookmetapixel
मजबूत फंडामेंटल के साथ शेयर बाजार में बढ़त की उम्मीद, BFSI क्षेत्र सबसे आगे: रमेश मंत्रीअमेरिकी प्रतिबंधों से वेनेजुएला की तेल अर्थव्यवस्था झुलसी, निर्यात पर गहरा असर; भारत का आयात भी घटाबांग्लादेश ने IPL के प्रसारण पर लगाया प्रतिबंध, एक्सपर्ट बोले: इस फैसले से कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगादिल्ली दंगा साजिश केस में उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकारGrok विवाद में X को सरकार ने दी 72 घंटे की और मोहलत, महिलाओं व बच्चों की तस्वीरों पर केंद्र सख्तकेंद्रीय बजट से पहले IVCA की मांग: AIF ने प्राइवेट क्रेडिट फंड्स के लिए टैक्स में समानता की मांग कीSMC बिल पर एम. दामोदरन की चेतावनी: सेबी का निवेशकों की सुरक्षा पर फोकस कमजोरविश्व आर्थिक मंच की सलाना बैठक में दावोस जाएंगे भारतीय नेतागण, चौहान और वैष्णव करेंगे अगुआईभारत कोकिंग कोल का आईपीओ शुक्रवार को पेश होगा, ₹1,069 करोड़ जुटाने की तैयारीAI इम्पैक्ट समिट में ग्लोबल साउथ पर फोकस, खुद को AI सर्विस सप्लायर के रूप में पेश करेगा भारत

UPSC ने लॉन्च की App, एक क्लिक पर मिलेगी नौकरी से लेकर भर्ती तक की सारी डिटेल

Last Updated- December 11, 2022 | 2:00 PM IST

UPSC Mobile App: संघ लोक सेवा आयोग ने लोगों की सुविधा के लिए अपना मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च (UPSC Mobile App) किया है। यूपीएससी के मोबाइल एप्लिकेशन से लोग परीक्षा और भर्ती से संबंधित तमाम जानकारियां बस एक क्लिक पर अपने मोबाइल स्क्रीन पर देख सकते है। आयोग के अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।  

सिर्फ एंड्रॉइड फोन में काम करेगा एप्लिकेशन 

यूपीएससी के अधिकारियों ने बताया कि अभी ये एप्लिकेशन सिर्फ एंड्रॉयड फोन के लिए उपलब्ध कराया गया है और इसे गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। हालांकि यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह ऐप मोबाइल फोन पर आवेदन फॉर्म भरने और जमा करने की सुविधा नहीं प्रदान करेगा। 

केंद्र सरकार की नौकरियों के लिए परीक्षा कराती है यूपीएससी 

यूपीएससी केंद्र सरकार की नौकरियों के लिए प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा सहित कई परीक्षाएं आयोजित करता है। इन परीक्षाओं के लिए हर साल हजारों अभ्यर्थी आवेदन करते हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों का चयन करने के लिए सिविल सेवा परीक्षा हर साल तीन चरणों (प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार) में आयोजित की जाती है। 
UPSC Mobile App ऐसे करें डाउनलोड 

अपने मोबाइल ऐप में  गूगल प्ले स्टोर पर जाएं।
सर्च बार पर UPSC Official App टाइप करें।
अब आपको नया लॉन्च किया गया ऐप दिखाई देगा।
इंस्टॉल बटन पर क्लिक करें, उसके बाद इंस्टॉलेशन शुरू हो जाएगा।
अब आप ऐप खोल सकते हैं और आवश्यक जानकारी ले सकते हैं।

 

First Published - October 7, 2022 | 3:36 PM IST

संबंधित पोस्ट