facebookmetapixel
Advertisement
किसानों को बड़ी राहत! सरकार ने प्याज की सरकारी खरीद कीमत 13.3% बढ़ाई, अब मिलेगा यह नया भावक्या कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी आपको हॉस्पिटल को देना पड़ा पैसा? एक्सपर्ट से जानिए इसकी असली वजहDividend Stocks: अगले हफ्ते एक्सिस बैंक, टाटा, JSW समेत 45 कंपनियां बाटेंगी बंपर मुनाफा, नोट करें रिकॉर्ड डेटटेलीग्राम पर सरकार का सख्त, फिल्मों-वेब सीरीज की पायरेसी रोकने के लिए दिया 15 दिन का अल्टीमेटममुफ्त शेयरों की बरसात! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेटशेयर बाजार में धमाका: अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं 1 के बदले 10 शेयर, नोट कर लें तारीख!यूपी सरकार ने FY27 के लिए तय किया ₹71,278 करोड़ का भारी-भरकम आबकारी लक्ष्य, पहले तीन महीने में रिकॉर्ड कमाईअब उत्तर प्रदेश से सीधे विदेश जाएगा आम, हॉट वेपर ट्रीटमेंट की व्यवस्था राज्य में ही करने जा रही योगी सरकारउत्तर प्रदेश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए कोल इंडिया और UPRVUNL के बीच हुआ बड़ा समझौताफार्मा कंपनियों को सरकार से बड़ी राहत, अब दवा की वास्तविक ओवरचार्जिंग पर ही होगी कार्रवाई

आईआईटी और आईआईएम उद्यमशीलता को देंगे बढ़ावा

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 6:37 PM IST

प्रमुख भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) और भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) सभी इंजीनियरिंग और प्रबंधन संस्थानों को छोटे उद्यमशील प्रकोष्ठों को परामर्श मुहैया कराएंगे।
यह फैसला हाल ही में संपन्न हुए एंटरप्रेन्योरशिप समिट के तहत आईआईटी-बॉम्बे में आयोजित ई-सेल (एंटरप्रेन्योरशिप सेल) के वैश्विक सम्मेलन में लिया गया।
इस वैश्विक सम्मेलन में 55 ई-सेल ने भाग लिया था जिनमें न सिर्फ आईआईटी और आईआईएम के ई-सेल शामिल थे बल्कि यू सी बर्कले, एमआईटी और स्टेनफोर्ड जैसे अंतरराष्ट्रीय संस्थानों ने भी शिरकत की थी।
इस वैश्विक सम्मेलन में यह निश्चय किया गया कि 10 विकसित या परिपक्व ई-सेल छोटे ई-सेल को परामर्श देंगे और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए एक पारिस्थितिकी तंत्र बनाएंगे।
आईआईटी-बॉम्बे के समन्वयक (ई-सेल) वरुण भल्ला ने कहा, ‘उद्यमशील पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण के संदर्भ में हम वैसी ही उपलब्धि हासिल करना चाहते हैं जैसी उपलब्धि एमआईटी और स्टेनफोर्ड ने हासिल की है। अंतरराष्ट्रीय ई-सेल ने अपनी स्वयं की विकास कहानी के लिए एक स्वरूप दिया है।’
विशेष परामर्श कार्यक्रम के तहत परामर्शदाता संस्थानों के ई-सेल को पेटेंट के संदर्भ में उद्यमशीलता पर सलाह देंगे। इसके अलावा ई-सेल को बौद्धिक संपदा अधिकारों, नए उद्यम शुरू करने के तौर-तरीकों, टीम निर्माण, प्रायोजन आदि के बारे में भी बताएंगे।
इसके अलावा कैम्पस में सेल एक उद्यमशील संस्कृति को विकसित होते हुए भी देखेंगे। ऐसे ज्यादातर संगठनों के लिए यह एक बड़ी समस्या है कि वे छात्रों, उनके समकक्षों और अभिभावकों की जोखिम-प्रतिकूल प्रवृति को ध्यान में रख कर काम कर रहे हैं।
सी-टाइडस, आईआईटी-मद्रास के छात्र उपाध्यक्ष भरत विजयवर्गीय ने कहा, ‘हम किसी भी अवसर पर बोर्ड और ढांचा के निर्माण में नए कॉलेजों की मदद करेंगे। हम अपनी सलाह एवं विचार के जरिये उनकी मदद करेंगे और ई-सेल के निर्माण में आने वाली समस्याओं का पता लगाएंगे।’
उद्यमशीलता इंजीनियरिंग और प्रबंधन संस्थानों की दिलचस्पी का तेजी से उभरता क्षेत्र है। कई संस्थानों ने वाधमणि फाउंडेशन-प्रवर्तित नेशनल एंटरप्रेन्योरशिप नेटवर्क (एनईएन) के साथ करार किया है। एनईएन सिंफनी टेक्नोलॉजी गु्रप के संस्थापक रमेश वाधवानी द्वारा चलाया जाता है।
अब तक लगभग 500 संस्थानों ने एनईएन के साथ करार किया है। एनईएन का उद्यमशीलता कार्यक्रम हर साल लगभग 100,000 उम्मीदवारों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

Advertisement
First Published - March 2, 2009 | 3:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement