facebookmetapixel
Advertisement
दमदार नतीजों के बूते उछला LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया, 8% दौड़ा शेयर, क्या करें निवेशक?टेक्नोक्रॉफ्ट वेंचर्स IPO की 34% प्रीमियम पर लि​स्टिंग, निवेशकों को पहले ही दिन अच्छा मुनाफाएन चंद्रशेखरन के कार्यकाल में टाटा संस की जमकर हुई कमाई! मिला ₹2.71 लाख करोड़ का डिविडेंड10 मिनट में सामान पहुंचने के दौर में भी किराना दुकानें क्यों नहीं हारेंगी? रिपोर्ट में सामने आई बड़ी वजहटाटा मोटर्स पीवी का शेयर 5% टूटा, कमजोर नतीजों के बाद क्या करें निवेशक?लीप इंडिया आईपीओ की ठीक-ठाक शुरुआत, 159 रुपये का शेयर 166 रुपये पर हुआ लिस्ट2026 में टूटेगा गर्मी का रिकॉर्ड! अल-नीनो ने बढ़ाई टेंशन, 69% पहुंची सबसे गर्म साल बनने की संभावनादुनिया का ‘इमरजेंसी ऑयल कुशन’ लगभग खत्म? 400 मिलियन बैरल में से 350 मिलियन बैरल बाजार ने सोख लिएजेटवर्क की IPO से ₹2,600 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में नए सिरे से दाखिल किया ड्राफ्ट पेपरहोर्मुज खुलने पर संशय बढ़ा! मुनाफावसूली के दबाव से सोना ₹1,117 टूटा, चांदी ₹1,861 फिसली

बीआरटी: दिल्ली से दूसरे राज्यों में

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 12:43 AM IST

बीआरटी परियोजनाओं को लेकर दिल्ली में भले ही जितना हो हल्ला मचाया गया हो, पर जवाहरलाल नेहरू शहरी नवीनीकरण योजना के तहत बीआरटी की 13 परियोजनाओं पर काम शुरू करने की तैयारी में बैठी पांच राज्य सरकारों को 4,691 करोड़ रुपये की मंजूरी  दे दी गई है।


हालांकि, इन परियोजनाओं की कारगरता के पहले चरण की जांच दिल्ली में जारी है। शहरी विकास मंत्रालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पांच राज्यों में फैले इन परियोजनाओं को फंडिंग की पहली खेप मिल चुकी है। सबसे दिलचस्प बात है कि जिन पांच राज्यों ने इस योजना के लिए प्रस्ताव पेश किया था, उनमें से तीन मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान भारतीय बीजेपी शासित राज्य हैं।

ट्रैफिक मामलों को लेकर बीजेपी दिल्ली में बीआरटी परियोजनाओं का विरोध करती रही है। दो अन्य राज्य जिन्होंने बीआरटी परियोजना के लिए प्रस्ताव पेश किया है उनमें आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र शामिल हैं। अब अगर राज्यवर स्वीकृत राशि की बात करें तो आंध्र प्रदेश के विजवाड़ा और विशाखापत्तनम शहरों को बीआरटी परियोजना के लिए क्रमश: 405 और 452 करोड़ रुपये स्वीकृत गए हैं।

मध्य प्रदेश में भोपाल और इंदौर शहरों में बीआरटी परियोजना प्रस्तावित है जिसके लिए क्रमश: 237 और 90 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। महाराष्ट्र के पुणे शहर में बीआरटी के पांच खंड तैयार किए जाने हैं जिनके लिए 1,379 करोड़ रुपये मंजूर किए गये हैं।

मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में ये परियोजनाओं कितनी कारगर हो पाती हैं, इसकी जांच के बिना ही इन्हें फंड की घोषणा की गई है। एक अधिकारी ने बताया, ‘बीआरटी पद्धति की अभी जांच नहीं की गई है। पर यह तो किसी भी नई परियोजना के साथ होता है। शुरुआत में समस्याएं आती ही हैं।’

Advertisement
First Published - May 20, 2008 | 9:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement