facebookmetapixel
Advertisement
Mutual Fund: छोटे शहरों के निवेशकों ने फिर मारी बाजी, SIP से मिली रफ्तार; मेट्रो शहरों से किया ज्यादा निवेशSwiggy Q1FY27 Results: स्विगी का घाटा 34% घटा, क्विक-कॉमर्स रेवेन्यू में 53% का जोरदार उछालHyundai Motor India Q1 result: खर्च बढ़ने से मुनाफा 35% घटा, डिविडेंड के लिए तय की रिकॉर्ड डेटग्लोबल कमोडिटी बाजार में ‘प्राइस टेकर’ से ‘प्राइस सेटर’ बनने की राह पर भारतफेड के ब्याज दरें न बढ़ाने के फैसले के बाद सोना-चांदी में क्या करें? एक्सपर्ट्स से जानें आगे निवेश की रणनीतिBajaj Finance Q1FY27 results: मुनाफा 27.4% बढ़कर ₹5,986 करोड़; AUM में 23.9% की बढ़ोतरीVedanta Q1FY27 results: कमजोर रुपये और महंगी धातुओं से मुनाफा 72% उछला, ₹5,473 करोड़ पहुंचाGold Demand: पीएम मोदी की अपील और महंगे सोने का असर, मांग 6% घटी; पर बरकरार रहा निवेशकों का भरोसा5paisa Capital खरीदेगी Trendlyne: ₹207 करोड़ में हुई डील, बनेगा देश का पहला AI-फर्स्ट ब्रोकरM&M Q1 Results: दमदार नतीजों से शेयर में आई तेजी, दिन के निचले स्तर से 4% से ज्यादा उछला स्टॉक

आईफोन12 से ऐपल को बड़ी उम्मीद

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 10:51 PM IST

दिग्गज कंपनी ऐपल का नया आईफोन-12 कंपनी के लिए बड़ा बदलाव ला सकता है। कंपनी मौजूदा समय में आगामी विकास के लिए भारतीय बाजार पर ज्यादा ध्यान दे रही है। भारत में अपने नए ऑनलाइन स्टोर पर आकर्षक ऑफरों और सर्वाधिक बिकने वाले आईफोन-11 तथा एक्सआर डिवाइस के बाद नई पेशकश उसकी बाजार भागीदारी अगले दो वर्षों में 2.5 प्रतिशत के पार पहुंचा सकती है।

मंगलवार को पेश होने वाली इस नई सीरीज की कीमत 60,000 रुपये से शुरू होने का अनुमान है, जो हाल के समय में पेश किए गए किसी फुल-साइज आईफोन के लिए सबसे कम है। सूत्रों के अनुसार, आगामी आईफोन-12 मॉडल 59,000 रुपये की कीमत से शुरू होगा, जबकि आईफोन-12 प्रो और प्रो मैक्स की शुरुआती कीमत 80,000 रुपये से कम हो सकती है।

वर्ष 2017 से ऐपल ने अपने प्रमुख मॉडलों की शुरुआती कीमतें कम रखने पर जोर दिया है। 2017 में कंपनी ने स्थानीय बाजार पर अपना ध्यान केंद्रित किया था। आईफोन एक्सआर (वर्ष 2018 में पेश) के लिए बेस मॉडल और आईफोन-11 (वर्ष 2019) को 76,900 रुपये और 64,900 रुपये की कीमत पर पेश किया गया था। इस बार, कंपनी ने न सिर्फ कीमतों में कमी की है बल्कि साथ में कई ऑफरों की भी पेशकश और और ग्राहकों को लुभाने के लिए अपने ऑनलाइन स्टोरों के जरिये कैशबैक योजनाओं के साथ भी तैयार है।

Advertisement
First Published - October 11, 2020 | 11:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement