facebookmetapixel
Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीदSBI Q3 Result: दिसंबर तिमाही में जोरदार बढ़त, मुनाफा 13% उछलकर ₹21,317 करोड़भारत-अमेरिका ट्रेड डील से टेक्सटाइल सेक्टर में आएगा उछाल, FY27 में दिखेगी डबल डिजिट ग्रोथभारत-अमेरिका के बीच $500 अरब का महा-समझौता, अगले 5 साल में ऊर्जा और तकनीक से बदलेगी तस्वीरबैंकिंग सेवाओं में आएगा बड़ा सुधार! बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट्स के लिए RBI ने बनाई हाई-लेवल कमेटीUPI पेमेंट होगा और भी सुरक्षित: धोखाधड़ी रोकने के लिए RBI ला रहा है कड़े सुरक्षा नियमRBI गवर्नर का भरोसा: देश में कभी नहीं होगी कैश की कमी, छोटे नोटों की सप्लाई पर विशेष जोरबैंकों में ₹85,000 करोड़ बिना किसी दावे के: दिसंबर में ₹1,043 करोड़ बांटे, ऐसे पाएं अपना फंसा हुआ पैसाफार्मिंग सेक्टर के लिए बड़ी खुशखबरी: फॉस्फेटिक और पोटाश उर्वरकों के उत्पादन में भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड

निवेशकों को पसंद आ रहा है silver ETF, परिसंपत्ति आधार 1,800 करोड़ रुपये पर

Last Updated- May 07, 2023 | 4:49 PM IST
Silver ETF

सिल्वर एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) निवेशकों के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं और मार्च, 2023 तक इनका परिसंपत्ति आधार बढ़कर करीब 1,800 करोड़ रुपये हो गया। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने करीब डेढ़ साल पहले चांदी ईटीएफ की शुरुआत की थी।

निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड के प्रमुख (ईटीएफ) हेमेन भाटिया ने कहा कि सिल्वर ईटीएफ को गोल्ड ईटीएफ की तरह ही निवेशकों का समर्थन मिल रहा है, क्योंकि इसके जरिये शुद्धता का भरोसा मिलता है और भौतिक भंडारण का कोई झंझट नहीं है। उन्होंने कहा कि इन्हें खरीदना बेचना भी आसान है।

एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के अनुसार, उद्योग में सात चांदी ईटीएफ हैं- निप्पॉन इंडिया सिल्वर ईटीएफ, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल सिल्वर ईटीएफ, आदित्य बिड़ला सन लाइफ सिल्वर ईटीएफ, एचडीएफसी सिल्वर ईटीएफ, एक्सिस सिल्वर ईटीएफ, कोटक सिल्वर ईटीएफ और डीएसपी सिल्वर ईटीएफ। ये सभी कोष 2022 में शुरू किए गए थे और इनका संयुक्त परिसंपत्ति आधार मार्च, 2023 तक 1,792 करोड़ रुपये था।

इनके अलावा यूटीआई सिल्वर एक्सचेंज ट्रेडेड फंड को इस साल अप्रैल में शुरू किया गया था। निप्पॉन इंडिया सिल्वर ईटीएफ और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल सिल्वर ईटीएफ का कुल परिसंपत्ति आधार में 80 प्रतिशत योगदान है।

मॉर्निंगस्टार इंडिया के निदेशक-प्रबंधक-अनुसंधान कौस्तुभ बेलापुरकर ने कहा कि औद्योगिक उपयोग के लिए बढ़ती मांग के कारण निवेशक पिछले एक साल से चांदी ईटीएफ में निवेश कर रहे हैं।

First Published - May 7, 2023 | 4:49 PM IST

संबंधित पोस्ट